जंगल में पुआल से ढकी लाश का राज़ खुला: स्कूटी और मोबाइल ने खोली हत्या की गुत्थी
25 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या का पर्दाफाश, 5 दिन में चाईबासा पुलिस को बड़ी कामयाबी
चाईबासा | Dainik State Desk
जोगीदारु जंगल में पुआल से ढकी अर्द्धनग्न युवती की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। अब इस रहस्यमयी हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और गुप्त इनपुट के आधार पर पुलिस ने महज 5 दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 30 दिसंबर 2025 को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोगीदारु जंगल के समीप खेत से लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। शव की हालत देख यह साफ था कि मामला सामान्य नहीं, बल्कि निर्मम हत्या का है। खेत मालिक जय किशन होनहागा के आवेदन पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 210/2025 दर्ज किया गया।
🔍 जांच में चौंकाने वाला खुलासा पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी प्रधान पुरती उर्फ पल्टु (20 वर्ष) ने स्वीकार किया कि उसने पहले युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर पहचान उजागर होने के डर से गला दबाकर और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को पुआल से ढककर जंगल में छिपा दिया, ताकि पहचान न हो सके। लेकिन मृतिका का मोबाइल फोन और लाल रंग की स्कूटी ही कातिल के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत बन गए।
🚨 जप्त सामग्री
मृतिका का मोबाइल फोन
लाल रंग की स्कूटी (JH06L-7980)
आरोपी का मोबाइल
खून से सना पत्थर (हत्या में प्रयुक्त)
👮♂️ विशेष टीम की अहम भूमिका पुलिस अधीक्षक, पश्चिम सिंहभूम के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इस संवेदनशील मामले को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को 04 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

