जमशेदपुर | Dainik State
कस्टडी डेथ पर सवाल: अर्जुन मुंडा बोले—क्या एक जान की कीमत ₹2 लाख है?
जमशेदपुर कस्टडी डेथ केस: अर्जुन मुंडा ने पुलिस कार्यशैली पर उठाए गंभी सवाल
झारखंड। जमशेदपुर । पुलिस कस्टडी में जीत महतो की मौत के बाद सियासत तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सीधे सवाल खड़े किए हैं। अर्जुन मुंडा जमशेदपुर के मानगो स्थित गोकुल नगर बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक जीत महतो के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच की मांग की।
अर्जुन मुंडा ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया कि 30 दिसंबर 2025 को गोकुल नगर बस्ती निवासी जीत महतो की मौत पुलिस कस्टडी में हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में जल्दबाज़ी दिखाते हुए केवल यू.डी. केस दर्ज कर ₹2 लाख की राशि मृतक के परिजनों को दे दी गई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाया कि
👉 इतनी जल्दी मुआवजे की राशि किस आधार और किस कानूनी प्रक्रिया के तहत दी गई?
👉 गिरफ्तारी के बाद दो दिनों तक परिजनों को जीत महतो से मिलने क्यों नहीं दिया गया?गर्भवती पत्नी ने बच्ची को दिया जन्म, पिता की मौत के बाद उजड़ा परिवार; निष्पक्ष जांच की मांग इस घटना के मानवीय पहलू पर जोर देते हुए बताया कि मृतक की पत्नी उस समय गर्भवती थी, जिसने अब एक नवजात बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची के जन्म से पहले ही उसके पिता की मौत हो चुकी थी। अर्जुन मुंडा ने सवाल किया—
“क्या इस अमानवीय घटना की कीमत सिर्फ ₹2 लाख है? यह मुआवजा है या चुप कराने की कोशिश?”
अर्जुन मुंडा ने यह भी कहा कि जब राज्य में महिला डीजीपी पद पर कार्यरत हैं, तब भी अगर एक गरीब विधवा महिला और उसकी नवजात बच्ची को न्याय नहीं मिल पा रहा है, तो यह पूरे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि जीत महतो अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसकी मौत से पूरा परिवार आर्थिक व सामाजिक रूप से उजड़ गया है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय, स्वतंत्र और पारदर्शी जांच कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

