रांची: बेर्लिन हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों का आरोप—लापरवाही से मरीज की मौत, शव को घंटों रोके रखा
रांची के बेर्लिन हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, मरीज की मौत के बाद भी शव नहीं सौंपा, परिजनों का हंगामा
झारखंड की राजधानी रांची के हरमू स्थित बेर्लिन हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय भारी हंगामा हो गया, जब एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। पीड़ित परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण मरीज की जान चली गई।
परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत हो जाने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने शव को घंटों तक अपने पास रोके रखा, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और सुबह से ही हंगामा जारी है।
मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Breaking
- रांची में 18 माह की अदिति रहस्यमय तरीके से लापता, नाले से मिला मांस का टुकड़ा बढ़ा गया सस्पेंस
- Bihar: एक साथ 10 बच्चे गायब क्या है बाल आश्रय गृह का राज!
- Bihar:नालंदा में जमीन विवाद बना मौत का खेल! मांझी समुदाय के युवक की पीट-पीटकर हत्या से गांव में तनाव
- हजारीबाग में नकली NCERT किताबों का बड़ा खुलासा संगम बुक डिपो, ज्ञान भंडार-1 और ज्ञान भंडार-2 पर प्राथमिकी दर्ज
- इनायत सोनू बनकर रचा प्यार, शादी और धोखे का जाल! गढ़वा में युवती का बड़ा आरोप, धर्म परिवर्तन का दबाव !
- जमशेदपुर : डिमना रिसोर्ट में अचानक घुसे ग्रामीण… कमरे खुलते ही उड़ गए सबके होश, मचा बवाल!
- Bihar: कैमूर में सूटकेस से निकले इंसानी अंग, दो लाशों की खौफनाक कहानी
- धनबाद:अवैध कोयला डिपो के बाहर मौत…रातों-रात क्या छिपाया शव गया? राजगंज के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Tuesday, May 12

