नये साल पर गोलियों की तरतराहट से दहला कुरसेला बाजार, अपराधी की गोली मारकर हत्या
कटिहार (कुरसेला): नये साल के पहले ही दिन कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसेला बाजार उस समय दहशत में आ गया, जब कार सवार अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मिठू झा की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही मिठू झा की मौत हो गई।
मृतक की पहचान कुरसेला थाना क्षेत्र के कटरिया निवासी मिठू झा के रूप में हुई है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग दुकानों के शटर गिराकर भागने लगे।
प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुट गई है।
मधुबनी ब्रेकिंग: पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास, कर्मी से मारपीट
मधुबनी: मधुबनी जिले में एक पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास किया गया। बाइक सवार बदमाश पेट्रोल भराने के बाद कर्मी से रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
हालांकि, मौके पर लोगों की भीड़ जुटती देख बदमाश रुपये लूटने में असफल रहे और फरार हो गए। घायल कर्मी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Breaking
- Koderma Kidnapping Case: 24 घंटे में बालक बरामद, शादी के दबाव के लिए रची गई थी साजिश
- एक खाते में छुपा साइबर खेल : रामगढ़ से चला ठगी का जाल, 274 शिकायतों के बाद 4 गिरफ्तार
- Bihar breking: खगड़िया हादसा : ट्रक–ऑटो टक्कर में दंपति समेत 3 की मौत, CISF जवान भी शामिल
- हेसला पंचायत में 222 एकड़ का रहस्य : NTPC – JIADA के नाम पर बिना दस्तावेज बेदखली से हड़कंप
- Ranchi Murder Case: बेटी ने रची मां की हत्या, Doranda से 3 गिरफ्तार, कब्रिस्तान से निकला शव
- धनबाद में ‘मेजर’ रिमांड पर: प्रिंस खान गैंग के सफेदपोश कनेक्शन का होगा बड़ा खुलासा?
- Chaibasa Encounter News: सारंडा जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, 5000 जवानों ने घेरा
- Garhwa Wedding Murder: चश्मा को लेकर विवाद में युवक की हत्या, Barati ने पीट-पीटकर ली जान | Jharkhand News
Friday, May 1
