भाजपा 5-7 जनवरी को निकाय चुनावों में बहानेबाजी रोकने के लिए करेगी धरना प्रदर्शन”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार नगर निकाय चुनाव कराने में गंभीर नहीं है। लंबित 49 नगर निकायों में शीघ्र चुनाव कराने की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ता राज्य के विभिन्न नगर निकायों में धरना प्रदर्शन करेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में संपन्न बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश, उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, सांसद व नेता वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में लंबित नगर निकाय चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मरांडी ने मीडिया से कहा कि चुनाव नहीं होने से जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है और निकायों में ऑफिसर शाही हावी है। उन्होंने सभी नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम में दलीय आधार पर ईवीएम से चुनाव कराने की मांग की।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा जी राम जी योजना के समर्थन में अभियान चलाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति में फंसी हुई है। जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है। योजना में जियो टैग सिस्टम और साल में दो बार ऑडिट की व्यवस्था है।
साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता योजना के लाभों को जनता तक पहुँचाने के लिए सक्रिय अभियान चलाएंगे।
49 नगर निकायों में चुनाव शीघ्र कराने की मांग।
चुनाव दलीय आधार पर और ईवीएम से कराने पर जोर।
5-7 जनवरी को धरना प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम।
जी राम जी योजना के समर्थन में पार्टी जनजागरूकता अभियान चलाएगी।
योजना में पूर्ण पारदर्शिता और ग्रामीण विकास पर फोकस।

