मंडल कारा सहरसा में विचाराधीन कैदी की मौत,
परिजनों ने लगाया गला रेतकर हत्या का आरोप
सहरसा मंडल कारा में बलात्कार मामले में बंद विचाराधीन कैदी सुनील कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुनील कुमार की गला रेतकर हत्या की गई है।
परिजनों का आरोप है कि जब वे जेल पहुंचे तो सुनील कुमार के गले पर गहरे जख्म के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और भी गहरी हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया और उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय कैदी बैरक में ही मौजूद था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना वरिष्ठ जेल अधिकारियों और जिला प्रशासन को भी दे दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
परिजनों की मांग
मृतक के परिजनों ने दोषी जेलकर्मियों पर सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, वे चुप नहीं बैठेंगे।
Breaking
- Koderma Kidnapping Case: 24 घंटे में बालक बरामद, शादी के दबाव के लिए रची गई थी साजिश
- एक खाते में छुपा साइबर खेल : रामगढ़ से चला ठगी का जाल, 274 शिकायतों के बाद 4 गिरफ्तार
- Bihar breking: खगड़िया हादसा : ट्रक–ऑटो टक्कर में दंपति समेत 3 की मौत, CISF जवान भी शामिल
- हेसला पंचायत में 222 एकड़ का रहस्य : NTPC – JIADA के नाम पर बिना दस्तावेज बेदखली से हड़कंप
- Ranchi Murder Case: बेटी ने रची मां की हत्या, Doranda से 3 गिरफ्तार, कब्रिस्तान से निकला शव
- धनबाद में ‘मेजर’ रिमांड पर: प्रिंस खान गैंग के सफेदपोश कनेक्शन का होगा बड़ा खुलासा?
- Chaibasa Encounter News: सारंडा जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, 5000 जवानों ने घेरा
- Garhwa Wedding Murder: चश्मा को लेकर विवाद में युवक की हत्या, Barati ने पीट-पीटकर ली जान | Jharkhand News
Friday, May 1

