रामगढ़ जिले में इन दिनों वन विभाग और जंगली हाथियों के बीच अखमीचौली थमने का नाम नहीं ले रही है। घने कोहरे और कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच हाथियों ने वन विभाग के पसीने छुड़ा दिए हैं। कभी घाटों की ओर, कभी कुंजू की तरफ तो कभी रामगढ़ शहर की सीमा में भटकते हाथियों को उनके सुरक्षित कॉरिडोर में लौटाने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार मशक्कत करती नजर आ रही हैं।
बीती रात हालात उस वक्त और गंभीर हो गए, जब एक विशालकाय हाथी एनएच-33 पर आ धमका। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों और यात्रियों की सांसें गाड़ियों के अंदर घंटों तक अटकी रहीं। कोहरे में अचानक सामने आए हाथी के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गनीमत यह रही कि समय रहते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने सूझबूझ और सतर्कता से हाथी को नियंत्रित करते हुए उसे सुरक्षित कॉरिडोर की ओर खदेड़ा। यदि जरा भी देर होती, तो एनएच-33 पर बड़ा हादसा हो सकता था। हाथी के हटते ही घंटों से ठप पड़ा यातायात दोबारा शुरू हो सका, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
फिलहाल रामगढ़ में हाथियों की आवाजाही वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। ठंड और कोहरे के इस मौसम में मानव और वन्यजीव संघर्ष की आशंका लगातार बनी हुई है। वन विभाग लगातार अलर्ट मोड में है, लेकिन सवाल यही है—क्या हाथी अपने पुराने रास्तों पर लौटेंगे या यह संघर्ष अभी और लंबा चलेगा?
Breaking
- बोकारो : बालीडीह के किस प्लांट को पहुंच रहा अवैध कोयला? पूरा नेटवर्क उजागर पढ़िए संगठित गिरोह की पूरी कहानी
- रजरप्पा माता का चमत्कार या किस्मत? पटना के श्रद्धालु मौत के मुँह से बचे, गिरिडीह के जीटी रोड पर हुआ भीषण हादसा!
- कार से निकली 19 किलो चांदी! पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश… फिर क्या हुआ?
- जेल की दीवार से निकली मौत की साजिश! प्रिंस खान के भाई ने दो शूटरों को भेजा धनबाद, फिर जो हुआ वो…
- “10 रुपये का लालच… फिर मासूम के साथ हैवानियत ! लखीसराय की घटना सुन कांप उठेंगे आप”
- माँ के प्रेम प्रसंग से नाराज बेटे ने दोस्तों संग रची खौफनाक साजिश, जंगल में दफन मिला गुड्डू मुंडा का शव!
- रामगढ़:हरिद्वार की नाबालिग लड़की को लाकर कराया जा रहा था निकाह,मौलवी समेत 2 हिरासत में, देर रात थाने में मचा हड़कंप
- बिहार-झारखंड को जोड़ते हुए दौड़ेगी नई ट्रेन! गिरिडीह-नवादा रेल लाइन पर रेलवे की बड़ी मंजूरी, जानिए पूरा प्लान
Tuesday, May 26

