जमशेदपुर का मानगो थाना आज कानून का नहीं,
बल्कि दो गुटों की लड़ाई का अखाड़ा बन गया।
मामला सुलझाने पहुंचे लोग थाने के अंदर ही आपस में भिड़ गए,
और हंगामे में सरकारी संपत्ति को भी नहीं बख्शा।
कहते हैं थाना शांति का केंद्र होता है,
लेकिन मानगो थाना में आज शांति नहीं, शोर और तोड़फोड़ दिखी।
दो पक्ष विवाद लेकर पहुंचे और थाने में ही हिसाब-किताब करने लगे।
कुर्सियां टूटीं, सामान बिखरा और कानून बस तमाशा देखता रह गया।
हुआ यू की कार टक्कर को लेकर दोनों पक्षों में पहले सड़क पर जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने मानगो थाना पहुंचे।एक पक्ष के साद सईद खान का आरोप है कि कार टकराने के बाद सायान अहमद ने अपने साथियों अंजू और सरफराज के साथ मिलकर हमला किया। तो वहींवहीं दूसरे पक्ष के मुख्तार अहमद का कहना है कि सायान अपने साथियों के साथ कार से जा रहा था, तभी रहमत खान और उनके बेटों ने कार पर पथराव कर दिया
सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद मानगो थाना पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया है।

