मोदीनगर, 16 नवंबर 2025 : ईशाक नगर स्थित श्री हनुमान बालाजी संस्थान में अध्यक्ष विनोद बिंदल का जन्मोत्सव एक भव्य समारोह के रूप में मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद बिंदल ने कहा कि जीवन में असली खुशी समाज के लिए किए गए कार्यों में बसती है और जन्मदिन नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का अवसर होता है।
उन्होंने बताया कि संस्थान का 350 बेड प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल क्षेत्र के लोगों को अत्यंत कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने समाज से सनातन संस्कृति, सहयोग और सेवा के पथ पर चलने की अपील की। उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने संस्थान की चिकित्सा सेवाओं और विनोद बिंदल के प्रयासों की सराहना की। समारोह में अतुल प्रधान, नरेश कुमार, नदीम अहमद, डॉ. शैलेंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन का वातावरण उत्साह, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देता रहा।
