Wednesday, May 27

झारखण्ड

चरही में कोयला तस्करी का ‘काला साम्राज्य’ — रोज 20-25 ट्रक बिहार-यूपी रवाना, प्रशासन मौन! हजारीबाग जिले का चरही क्षेत्र इन दिनों अवैध कोयला…

Read More

गिरिडीह: बबगोदर प्रखंड के अड़वारा पंचायत अंतर्गत बरवाडीह गांव में डेढ़ एकड़ बंजर भूमि में हरियाली लाई गई है. दुबई से लौटे मजदूर ने मिर्ची की खेती कर अपने जीवन में मिठास लाने का प्रयास किया है. खेतों में मिर्ची के पौधे लहलहा रहे हैं. उसमें मिर्ची फलना भी शुरू हो गई है. मिर्च से हो […]

खूंटी: पड़हा के राजा और अबुआ झारखंड पार्टी (एजेपी) के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा की हत्या के खिलाफ गुरुवार को खूंटी जिला पूरी तरह ठप रहा. सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आदिवासी समाज के लोगों ने चाईबासा, सिमडेगा और जमशेदपुर मार्ग समेत शहर के सभी प्रमुख रास्तों को जाम कर दिया. इस […]

रांचीः राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनाक को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राजभवन के बिरसा मंडप में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे के करीब लोकभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस शपथग्रहण समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के मंत्री, […]

दुमका: दुमका कोर्ट के एक सीनियर अधिवक्ता संजीव कुमार गोराई की 53 वर्षीय पत्नी नमिता गोराई का बाथरूम से जला शव बरामद किया गया है. इस मामले में महिला के पति का कहना है कि बीमारी से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है. दरवाजा तोड़कर निकाली गई डेडबॉडी […]

धनबाद: एसीबी ने भू-अर्जन और रिंग रोड घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीमों ने धनबाद समेत अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, एसीबी ने 17 लोगों को हिरासत में लिया है. रात भर चली इस छापेमारी में एसीबी की 10 टीमें लगी रहीं. धनबाद के अलावा रांची, […]

कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के पुरनानगर में गुरुवार रात बोरसी के धुएं के कारण दम घुटने से एक दंपती की मौत हो गई है. मृतक दंपती की पहचान वीरेंद्र शर्मा उर्फ नन्हकू और उनकी पत्नी कांति देवी के रूप में की गई है. रात में कमरे में बोरसी जलाकर सोए थे दंपती घटना के संबंध में […]