पाकुड़ में इंसानियत शर्मसार! 13 साल की बच्ची से गैंगरेप, पुलिस ने 4 घंटे में सातों दरिंदों को दबोचा। महेशपुर की रात बनी हैवानियत की गवाही, नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्त में झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सात दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना 16 मई की रात करीब 8:30 बजे हुई, लेकिन परिवार ने 17 मई दोपहर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पाकुड़ पुलिस हरकत में आई और महज चार घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसआईटी की ताबड़तोड़ रेड, 5 बालिग समेत 2 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया। टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर पांच बालिग आरोपियों – अविनाश सोरेन, बबुटा सोरेन उर्फ रूबीलाल सोरेन, अंसार टुडु, बबनु हेंब्रम उर्फ बुधिश्वर हेंब्रम और कार्तिक मुर्मू – को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में प्रस्तुत किया। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, थाना प्रभारी अजय महतो, अजय कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार महतो, श्रीचांद किस्कू और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे
गिरफ्तार आरोपियों में ‘ दो नाबालिग शामिल हैं।
Breaking
- बोकारो से बंगाल तक ‘कोयला तस्करी’ का सीक्रेट नेटवर्क! बालीडीह के किन प्लांटों में खप रहा चोरी का कोयला, पर्दे के पीछे कौन ?
- सासाराम स्टेशन पर धधकी पटना जाने वाली ट्रेन! आग से ज्यादा रेलवे की इस बड़ी चूक ने उड़ाए होश
- Google पर अस्पताल का नंबर खोजना BJP नेता को पड़ा भारी! खाते से उड़ गए लाखों रुपये
- पाकुड़ में मासूम संग हैवानियत ! रातभर चली दरिंदगी, सुबह पुलिस ने 7 को दबोचा
- श्मशान में हुई शादी! गिरिडीह में युवती की मौत के बाद आरोपी युवक ने भरी मांग, पुलिस भी रह गई सन्न
- रामगढ़ की सड़कों पर कौन है ‘पीले टोटो’ वाला रहस्यमयी बुजुर्ग? जो भरता है मौत के गड्ढे!
- वासेपुर का ‘खजांची’ गिरफ्तार! SP प्रभात कुमार की चाल में फंसा प्रिंस खान… पढ़िए अंदरखाने का हाल, अब किस-किस पर गिरेगी गाज!
- प्रार्थना के दौरान एक-एक कर गिरने लगीं छात्राएं! शेखपुरा के कस्तूरबा स्कूल में मचा हड़कंप
Monday, May 18
