नाश्ते के बाद कस्तूरबा स्कूल में हड़कंप! एक-एक कर बेहोश होकर गिरीं 27 छात्राएं, सदर अस्पताल में भर्ती
शेखपुरा के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में देर रात मची अफरा-तफरी, भोजन में गड़बड़ी की आशंका
बिहार के शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड स्थित लोदीपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार देर रात अचानक 27 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हल्का नाश्ता करने के बाद छात्राएं संध्या प्रार्थना में शामिल हुई थीं। इसी दौरान एक-एक कर छात्राएं बेहोश होकर जमीन पर गिरने लगीं। देखते ही देखते विद्यालय परिसर में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन, वार्डन, स्थानीय ग्रामीणों और कर्मियों की मदद से सभी छात्राओं को आनन-फानन में शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक तौर पर विशाक्त भोजन खाने से बच्चियों की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार अधिकांश छात्राओं की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद अभिभावकों में चिंता और गुस्सा दोनों देखा जा रहा है। वहीं प्रशासन ने भोजन के नमूने जांच के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
Breaking
- रामगढ़: एक को बचाने गए, चार की चली गई जान’ : सिरका गैस त्रासदी पर बाबूलाल मरांडी ने खोली लापरवाही की परतें
- पत्नियां जिंदा, तीसरी की तैयारी! दूल्हे की शादी में पुलिस ने लगाई ‘ब्रेक’, बोला- बस कर मंजर भाई! पढ़िए पूरी कहानी ……
- धनबाद मेयर ने रोकी ओबी डंपिंग! झरिया में मारपीट-फायरिंग, जानें पूरी घटना
- बोकारो लेक रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में बीएसएल कर्मी समेत 3 गंभीर घायल
- 6 लाख का आम ट्रक खाक, तीन दुकानें राख! बोकारो की दुंदी बाग मंडी में आग से हड़कं।जानिए कैसे लगी आग
- धनबाद : अवैध खनन के विरोध की कीमत या बड़ी साजिश? बाघमारा के ग्रामीणों ने दी रणधीर वर्मा चौक पर आंदोलन की चेतावनी
- डीएसपी राधा प्रेम किशोर ने 24 घंटे के अंदर बरही हत्याकांड का किया खुलासा : हत्यारा जीजा का खेल उजागर
- पाकुड़ में मौत का तांडव:दो की मौत तीन दर्जन घायल ! पढ़िए शहनाइयों की गूंज अचानक कैसे मातम में बदली?
Sunday, June 14

