बेतिया में फिर बड़ी विजिलेंस कार्रवाई! 15 हजार रुपये घूस लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार
नल-जल योजना के भुगतान में मांगी थी रिश्वत
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मलदहिया पंचायत के पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि नल-जल योजना के मेंटेनेंस भुगतान के एवज में संवेदक परवेज कौशर से 28 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।
शिकायत के बाद बिछाया गया जाल
संवेदक परवेज कौशर ने 27 जुलाई को निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि रिश्वत नहीं देने पर उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और पहली किश्त के रूप में 15 हजार रुपये लेते ही पंचायत सचिव को दबोच लिया।
सहयोग शिविर में हो रही थी घूस की वसूली
बताया गया कि मलदहिया मदरसा में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान पंचायत सचिव रिश्वत की रकम ले रहे थे। इसी दौरान पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
आवास पर छापेमारी, दस्तावेज जब्त
गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने पंचायत सचिव के आवास पर भी छापेमारी की और कई आवश्यक दस्तावेज जब्त किए। निगरानी डीएसपी कृपालचंद जायसवाल ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि नल-जल योजना के संवेदक से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए आरोपी पंचायत सचिव को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Breaking
- Bokaro Cyber Fraud: HI लिखते ही 82 वर्षीय बुजुर्ग से ₹7.65 लाख की ठगी, 40 दिन में लौटे ₹7 लाख
- मनरेगा में रामगढ़ ने रचा इतिहास! पूरे झारखंड में नंबर-1, 6 टन आम का हुआ विदेश निर्यात
- Bokaro Triple Murder: सनकी पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से एक ही परिवार के 3 लोगों को काट डाला, आरोपी कैसे हुआ गिरफ्तार और क्या थी खूनी वारदात की वजह? पढ़िए पूरी दास्तान
- Bihar News: बेतिया में विजिलेंस का बड़ा धमाका! 15 हजार की घूस लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार
- पटना जाते समय नगर परिषद के EO विमल कुमार की हत्या, सड़क पर रोककर बेरहमी से हमला; जांच में जुटी पुलिस
- धनबाद: बंद BCCL भवन में 150 करोड़ का फर्जी लॉटरी सिंडिकेट पकड़ा, 9 प्रिंटर जब्त
- रामगढ़ की बदलेगी पहचान! जिमखाना क्लब एंड रिसॉर्ट का ग्रैंड रिलॉन्च, खेल, लग्जरी और वेडिंग की विश्वस्तरीय सुविधाएं
- ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश, ज्वेलर्स दुकान में निकाली रिवॉल्वर… फिर दुकानदार ने छीन ली बंदूक, भाग खड़े हुए आरोपी
Thursday, August 6

