रामगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एसपी को बंगला भाषा में आया ईमेल
धमकी भरा ईमेल, कोर्ट परिसर में हाई अलर्ट
रामगढ़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ईमेल के माध्यम से रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस की सक्रिय सुरक्षा के लिहाज़ बढ़ गई है शुरुआती जानकारी के अनुसार धमकी भरा संदेश बंगला भाषा में भेजा गया है। ईमेल मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान में जुटी है।
कोर्ट परिसर की सघन तलाशी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और स्थानीय पुलिस ने कोर्ट परिसर की गहन जांच की। पूरे परिसर के प्रत्येक हिस्से की तलाशी ली गई, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर आने-जाने वाले व्यक्ति की निगरानी की जा रही है तथा प्रवेश करने वालों की जांच भी पहले से अधिक सख्ती से की जा रही है।
पहले भी झारखंड की कई अदालतों को मिल चुकी हैं धमकियां
रामगढ़ का मामला ऐसे समय सामने आया है जब इससे पहले रांची, बोकारो, धनबाद और साहिबगंज की अदालतों को भी ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकियां मिल चुकी हैं। रांची सिविल कोर्ट को वर्ष 2026 में कई बार धमकी भरे ईमेल मिले थे, जबकि बोकारो कोर्ट को जहरीली गैस और बम प्लांट करने की धमकी दी गई थी। सभी मामलों में पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच की थी, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला और अधिकांश मामलों को बाद में अफवाह (Hoax) माना गया। इसके बावजूद पुलिस ऐसी हर सूचना को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।
SDPO आलोक रंजन बोले- सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, हर पहलू की हो रही जांच
रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन ने बताया कि बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पूरे न्यायालय परिसर में व्यापक सर्च अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से कोर्ट परिसर के सभी संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन पुलिस किसी भी सूचना को हल्के में नहीं ले रही। पूरे परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है तथा साइबर टीम धमकी भरे ईमेल की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
Breaking
- Coolzino en ligne : guide complet de vérification du compte
- Spinsy casino online : étapes et méthodes pour jouer
- Spinsy connexion : guide complet pas à pas pour s’inscrire et jouer
- Bet365 account verification guide for Irish players
- Bet365 Ireland payment methods guide: deposits, withdrawals & fees
- 1win Dogecoin Gambling Experience
- Zombillion Loss Limits Explained
- Jet4Bet Halloween Horror Slots
Sunday, September 20

