रामगढ़ ने फिर रचा इतिहास! मनरेगा में पूरे झारखंड में नंबर-1 बना जिला
राज्य स्तरीय समीक्षा में रामगढ़ सबसे आगे
ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार की वित्तीय वर्ष 2025-26 की राज्य स्तरीय समीक्षा में रामगढ़ जिले ने मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। जिला प्रशासन ने इसे टीमवर्क, बेहतर योजना और समयबद्ध कार्यान्वयन का परिणाम बताया।
25.34 लाख मानव दिवस का लक्ष्य, 100% उपलब्धि
मनरेगा के तहत जिले को 25.34 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य मिला था, जिसे रामगढ़ ने शत-प्रतिशत पूरा किया। महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही और कुल रोजगार का 53 प्रतिशत महिलाओं को मिला।
किसानों और मजदूरों को मिला बड़ा फायदा
बिरसा सिंचाई कूप योजना के तहत 2021 कूपों का निर्माण पूरा हुआ। 2529 लाभुकों को 100 दिनों का रोजगार मिला और मजदूरी का भुगतान भी तय समयसीमा के भीतर किया गया। मनरेगा के अभिसरण से पीएम आवास, अबुआ आवास और अंबेडकर आवास योजनाओं को भी गति मिली।
6 टन आम का विदेश निर्यात बना बड़ी उपलब्धि
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगभग 4,500 एकड़ में आम की बागवानी विकसित की गई। इसका परिणाम यह रहा कि रामगढ़ से लगभग 6 टन आम का विदेशों में निर्यात हुआ। उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने इस सफलता का श्रेय मनरेगा से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों और श्रमिकों को दिया।
Breaking
- Bokaro Cyber Fraud: HI लिखते ही 82 वर्षीय बुजुर्ग से ₹7.65 लाख की ठगी, 40 दिन में लौटे ₹7 लाख
- मनरेगा में रामगढ़ ने रचा इतिहास! पूरे झारखंड में नंबर-1, 6 टन आम का हुआ विदेश निर्यात
- Bokaro Triple Murder: सनकी पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से एक ही परिवार के 3 लोगों को काट डाला, आरोपी कैसे हुआ गिरफ्तार और क्या थी खूनी वारदात की वजह? पढ़िए पूरी दास्तान
- Bihar News: बेतिया में विजिलेंस का बड़ा धमाका! 15 हजार की घूस लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार
- पटना जाते समय नगर परिषद के EO विमल कुमार की हत्या, सड़क पर रोककर बेरहमी से हमला; जांच में जुटी पुलिस
- धनबाद: बंद BCCL भवन में 150 करोड़ का फर्जी लॉटरी सिंडिकेट पकड़ा, 9 प्रिंटर जब्त
- रामगढ़ की बदलेगी पहचान! जिमखाना क्लब एंड रिसॉर्ट का ग्रैंड रिलॉन्च, खेल, लग्जरी और वेडिंग की विश्वस्तरीय सुविधाएं
- ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश, ज्वेलर्स दुकान में निकाली रिवॉल्वर… फिर दुकानदार ने छीन ली बंदूक, भाग खड़े हुए आरोपी
Thursday, August 6

