Sunday, June 28

हिमाचल प्रदेश

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

जम्मू कश्मीर के डोडा में 22 जनवरी को ऑपरेशन पर जाने के दौरान जवानों का सैन्य वाहन 200 फिट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए. इन शहीद जवानों में एक झारखंड के रांची के वीर सपूत अजय लकड़ा भी शामिल थे. रांची के तिरिल बस्ती के लाबेद गांव … Read more

देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसून कोहराम मच रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है. अब तक यहां करीब 800 करोड़ के नुकसान का अनुमान है. मंडी जिले में बादल फटने के बाद 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, करीब 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं. पानी के तेज बहाव के कारण नदी और नाले उफान पर है. इस दौरान कई सड़कें, पुल और पुलिया बह गए हैं. आफत की ये बारिश अभी रुकी नहीं है. लगातार हो रही बारिश और बादल फटने से लोगों की जीवन अस्त-व्यस्त […]

पहाड़ी राज्यों पर लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से तबाही देखने को मिल रही है. दोनों ही राज्यों में बादल फटा, जिसके बाद कई लोगों की जान चली गई. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई जगह से भूस्खलन, सड़कें ब्लॉक और इमारतें गिरने जैसी घटनाएं सामने आईं. अब भारत मौसम विज्ञान विभाग ने फिर से मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. हिमाचल के शिमला, मनाली, कुल्लू, कुफरी, बिलासपुर, चंबा, धर्मशाला, हमीरपुर समेत कई जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल […]

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पार से अंधाधुंध गोलीबारी के बाद जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बंकरों की मांग की गई. इसी बीच पिछले पांच सालों में जम्मू-कश्मीर राज्य में बंकरों को लेकर हुए घोटाले का पर्दाफाश हुआ. RTI से पता चला कि पिछले पांच वर्षों में जम्मू कश्मीर प्रशासन को सीमावर्ती क्षेत्रों में बंकर निर्माण के लिए मिली राशि में केवल 50 प्रतिशत राशि ही खर्च की गई है. जम्मू निवासी रमन कुमार ने बंकरों को लेकर RTI दायर की. इस आरटीआई का जवाब देते हुए जम्मू-कश्मीर गृह विभाग ने बताया कि केद्र सरकार की तरफ से […]

जम्मू-कश्मीर में नशीली दवाओं के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है. इसी के तहत ड्रग्स के नेटवर्क को नष्ट करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. श्रीनगर पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ कुख्यात ड्रग तस्कर बिलाल अहमद वानी पर एक्शन लिया है. पुलिस ने ड्रग तस्कर की आवासीय संपत्ति को जब्त कर लिया है. पुलिस ने ड्रग तस्कर का दो मंजिला घर और जमीन को जब्त किया है. इसकी कीमत लगभग ₹ 50 लाख है. अहमद वानी अनंतनाग के सिरगुफवारा का निवासी है. बिलाल अहमद वानी को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत […]

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के कारण इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पंजीकरण में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। सिन्हा ने राजभवन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पहलगाम में 22 अप्रैल की घटना से पहले तीर्थयात्रियों का पंजीकरण अच्छी गति से चल रहा था, लेकिन उसके बाद पंजीकरण में कमी आई। पिछले साल की तुलना में पंजीकरण में 10.19 प्रतिशत की गिरावट आई है।” उपराज्यपाल ने कहा कि पहलगाम क्षेत्र के बैसरन में आतंकवादी हमला होने से पहले करीब 2.36 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ […]

हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. बुधवार को कई जिलों से बादल फटने की घटना सामने आई. यहां अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. सबसे ज्यादा बुरा मंजर कांगड़ा और कुल्लू में देखने को मिली. कांगड़ा के धर्मशाला में दो मजदूरों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा मजदूर पानी के तेज बहाव में बह गए. यही नहीं इस तबाही में कई लोगों के सिरों से छत छिन गए और उनके आशियाने उजड़ गए. कांगड़ा के मनुनी खड्ड में इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना स्थल के पास एक श्रमिक कॉलोनी में रह रहे […]