Sunday, June 28

हिमाचल प्रदेश

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

जम्मू कश्मीर के डोडा में 22 जनवरी को ऑपरेशन पर जाने के दौरान जवानों का सैन्य वाहन 200 फिट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए. इन शहीद जवानों में एक झारखंड के रांची के वीर सपूत अजय लकड़ा भी शामिल थे. रांची के तिरिल बस्ती के लाबेद गांव … Read more

अमरनाथ यात्रा देश की सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक है. भक्त हिमालय के शांत और चुनौतीपूर्ण इलाकों से होते हुए जम्मू और कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा तक जाते हैं. इस यात्रा को संपन्न कराना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती होती है. ये वो यात्रा है जो आतंकियों के निशाने पर रही है. इस बार भी ऐसा ही है, लेकिन जवान मुस्तैद हैं. यात्रा को सुरक्षित बनाने का प्लान तैयार हो चुका है. यात्रा को सफल बनाने के लिए लोकल लोगों को खास तवज्जो दी जा रही है. ये वही लोकल लोग हैं जो 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी […]

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिन के लिए यहां आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया. भूस्खलन की वजह से वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित हुई. क्योंकि बारिश की वजह से वैष्णो देवी जाने वाले हिमकोटी मार्ग पर मलबा आने की वजह से कुछ समय के लिए रास्ते को बंद कर दिया गया था. भूस्खलन की वजह से बैटरी-केबल कार और हेलीकॉप्टर सेवाएं तक सस्पेंड कर दी गई थीं. ऐसे में वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले लोगों […]

हिमाचल की राजधानी शिमला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक डॉक्टर ने अपनी 10 साल की गोद ली हुई बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में बच्ची की दर्द भरी चीखें और डर से कांपता शरीर हिला देने वाला है. आरोपी डॉक्टर चंडीगढ़ के सेक्टर-15 का निवासी है, जो अपनी पत्नी और बेटी के साथ शिमला में रिश्तेदारों के घर आया हुआ था. 14 जून की बच्ची से मारपीट की घटना है. इसी दौरान पड़ोसी ने खिड़की से यह दृश्य देखा और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें […]

भारतीय रेलवे और खान-पान पर्यटन निगम आईआरसीटीसी ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को खाने में कश्मीरी शाकाहारी व्यंजन परोसे जाएंगे. इस संबंध में आईआरसीटीसी ने फैसला ले लिया है. कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को कश्मीरी शाकाहारी व्यंजन जुलाई के दूसरे सप्ताह से परोसे जाएंगे. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी माह छह जून को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. आईआरसीटीसी के एडिशनल महाप्रबंधक आनंद कुमार झा ने बताया कि हम कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में स्थानीय व्यंजन परोसने के प्लान पर […]

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में दहशतगर्दों ने धर्म पूछकर निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. आतंकी हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए थे. उन्हें दो स्थानीय लोगों ने शरण दी थी, जोकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हत्थे चढ़ चुके हैं. उन्हें सोमवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. एनआईए ने कहा कि पहलगाम हमले के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान, उन्होंने इसमें शामिल तीन आतंकवादियों की पहचान […]

पहलगाम आतंकी हमले के मामले में NIA ने पाक आतंकियों को पनाह देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी की इस कामयाबी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है. प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर भारत के खिलाफ आंख उठाकर देखेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. दरअसल, एनआईए ने जिन दो हैंडलर्स को गिरफ्तार किया है, उन […]