Sunday, June 28

हिमाचल प्रदेश

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

जम्मू कश्मीर के डोडा में 22 जनवरी को ऑपरेशन पर जाने के दौरान जवानों का सैन्य वाहन 200 फिट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए. इन शहीद जवानों में एक झारखंड के रांची के वीर सपूत अजय लकड़ा भी शामिल थे. रांची के तिरिल बस्ती के लाबेद गांव … Read more

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बाढ़ का कहर पिछले तीन दिनों से जारी है. बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और बचाव के लिए प्रशासन की ओर से लगातार काम किये जा रहे हैं. लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है, लेकिन अब तक मंडी की सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर अब तक नहीं पहुंची हैं. इसको लेकर स्थानीय लोगों और राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं. राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन प्रभावित लोग अब भी मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं. इस बीच कंगना रनौत ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए […]

दलाई लामा का उत्तराधिकारी कौन होगा? इस सवाल के जवाब पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. हालांकि, खुद दलाई लामा ने हिमाचल प्रदेश में धार्मिक नेताओं की एक बैठक की और कहा कि ‘मैं पुष्टि करता हूं कि दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी’. यानी दलाई लामा के उत्तराधिकारी का चुनाव भी उनकी संस्था ही करेगी. हालांकि, चीन का कहना है कि अगला दलाई लामा वो अपनी मर्जी से चुनेगा. दरअसल चीन बौद्ध भिक्षुओं के प्रमुख के तौर पर खुद का आदमी रखना चाहता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चीन का व्यक्ति दलाई लामा का उत्तराधिकारी बन […]

हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून के साथ-साथ तबाही भी लेकर आया है. मानसून के साथ प्रदेश पर कुदरत का कहर बरपा है. भारी बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड की वजह से प्रदेश में भारी तबाही हुई है. हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून ने दस्तक दी थी. उसके बाद अब तक हुई भारी बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड की वजह से राज्य को करीब 407.02 करोड़ रुपए का प्रशासनिक नुकसान उठाना पड़ा है. हिमाचल में आई इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच जख्मी है. वहीं 34 लोग अब तक […]

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पिछले हफ्ते गंदे पानी ने हड़कंप मचा दिया है. कोटरांका उप-मंडल के धार सकरी गांव में दो लोगों की गैस्ट्रोएंटेराइटिस और डायरिया से मौत हो गई है. इसके अलावा 40 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए है. जांच में पता चला कि गांव के दो झरनों के पानी में ई-कोली बैक्टीरिया मौजूद था, जो पेट और मूत्र मार्ग में संक्रमण का कारण बना है. क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोहर लाल राणा ने बताया कि धार सकरी से 40 और पास के त्राला गांव से एक मरीज सामने आया है. बता दें कि मरने वालों […]

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने अकुशल श्रमिकों की मजदूरी को बढ़ा दिया है. सराकर के फैसले के बाद अब न्यूनतम दिहाड़ी 400 रुपये से बढ़कर 425 रुपये कर दी गई है. इस बदलाव के साथ ही सरकार ने दिहाड़ी के अन्य वर्गों में भी मिलने वाली मजदूरी में वृद्धि की है. इस संबंध में श्रम एवं रोजगार विभाग की सचिव की तरफ से मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई है. प्रदेश में किए गए ये बदलाव 1 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएंगे. दिहाड़ी को बढ़ाए जाने […]

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने उन पीड़ित परिवारों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की, जिनके सगे संबंधियों को पाक समर्थित आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया. एलजी ने कहा कि आतंकवाद पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद की जाएगी और दशकों से खुलेआम घूम रहे अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. एलजी ने कहा कि आतंकवाद पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए एक टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा. प्राथमिकताओं के आधार पर उन्हें नौकरी दी जाएगी. उन्होंने DC और SSP को जानबूझकर […]