Sunday, June 28

हिमाचल प्रदेश

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

जम्मू कश्मीर के डोडा में 22 जनवरी को ऑपरेशन पर जाने के दौरान जवानों का सैन्य वाहन 200 फिट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए. इन शहीद जवानों में एक झारखंड के रांची के वीर सपूत अजय लकड़ा भी शामिल थे. रांची के तिरिल बस्ती के लाबेद गांव … Read more

 हिमाचल प्रदेश में कुदरत लगातार कहर बरपा रही है. प्रदेश के किनौर जिले में ऋषि डोगरी घाटी में बादल फटने से अचानक होजिस लुंगपा नाले में बाढ़ आ गई. इस दौरान 4 लोग सतलुज नदी के दूसरी तरफ फंस गए और एक व्यक्ति घायल हो गया. बाढ़ में सीपीडब्ल्यूडी का कैंप भी बह गया. घटना की खबर मिलते ही ट्राइपीक्स ब्रिगेड की बचाव टीम रात के अंधेरे, तेज़ बहाव और मुश्किल रास्तों से होकर फंसे लोगों तक पहुंची. टीम ने ऊंचाई वाले इलाकों में काम करने वाले विशेष ड्रोन (LDHA) से खाना, पानी और ज़रूरी सामान पहुंचाया, ताकि लोग रातभर […]

हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति जिले की मयाड़ घाटी में बादल फटने से भारी तबाही मच (Cloudburst In Himachal Pradesh) गई। बाढ़ में तीन पुल बह गए और मयाड़ नाले पर बना बड़ा पुल पानी में डूब गया। छह गांवों में दहशत का माहौल है, कई घर और खेत क्षतिग्रस्त हुए हैं। किसानों की फसलें बह गईं। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों का भारी आर्थिक नुकसान बादल फटने की यह घटना शाम […]

स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं. इसके साथ ही दुश्मन भी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हालांकि उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस को लेकर बॉर्डर इलाकों में सेना ने LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है. इस दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है. फिलहाल सेना की तरफ से सर्च ऑपरेशन जारी है. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर के चिरुंडा गांव घुसपैठ की कोशिश की गई. हालांकि सुरक्षाबलों ने […]

कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह ने 2019 के लोकसभा के चुनाव में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को मिली जीत पर सवाल खड़े किए हैं. राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप लगाने के बाद और इसको लेकर सबूत पेश करने के बाद अब प्रतिभा सिंह का बयान सामने आया है. कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह ने रविवार को कहा कि 2019 के आम चुनाव में हिमाचल प्रदेश से बीजेपी के सभी चार उम्मीदवारों की जीत के अंतर से संदेह पैदा हुआ था. हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस कमेटी चीफ प्रतिभा सिंह ने कहा 2019 से पहले हमने ऐसी प्रचंड जीत नहीं देखी. जहां […]

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि उन्हें अभी 30 से 40 साल और जीने की उम्मीद है और वे लोगों की सेवा करते रहेंगे. उन्होंने रविवार को मैकलोडगंज स्थित त्सुगलाखांग मंदिर में अपने 90वें जन्मदिवस से पहले आयोजित दीर्घायु प्रार्थना समारोह में ये बातें कहीं. इस आयोजन में 15,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया. 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो ने कहा कि उन्हें “स्पष्ट संकेत” मिल रहे हैं कि बोधिसत्व अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद उनके साथ है. उन्होंने कहा, “कई भविष्यवाणियों और संकेतों के आधार पर, मुझे […]

अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से हो चुकी है. हजारों लोग बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जा रहे हैं. इसी बीच शनिवार को यात्रा के दौरान रामबन जिले के एक बड़ा हादसा हो गया. चंद्रकोट लंगर स्थल के पास पहलगाम की तरफ रहे यात्रियों के काफिले की चार बसों में टक्कर हो गई. इस हादसे में 36 यात्री घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे के पीछे की वजह एक बस के ब्रेक फेल होना है. इसके कारण बस ने अपना कंट्रोल खो दिया, जिसके कारण पीछे आ रही अन्य बसें उससे टकरा गईं. बसों को […]