Sunday, June 28

हिमाचल प्रदेश

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

जम्मू कश्मीर के डोडा में 22 जनवरी को ऑपरेशन पर जाने के दौरान जवानों का सैन्य वाहन 200 फिट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए. इन शहीद जवानों में एक झारखंड के रांची के वीर सपूत अजय लकड़ा भी शामिल थे. रांची के तिरिल बस्ती के लाबेद गांव … Read more

जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एनआईए ने इस आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में 2 लोगों को पकड़ा है. ये दोनों संदिग्ध पहलगाम के ही रहने वाले हैं. एनआईए ने पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या करने वाले और 16 अन्य को गंभीर रूप से घायल करने वाले भयावह हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसी ने अपने […]

हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के साथ राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में लंच किया. इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने अमेरिका के रवैये को लेकर टिप्पणी की. सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, अमेरिका अन्य देशों का तभी तक ‘दोस्त’ है जब तक उसे फायदा मिलता है और अमेरिका अपने हितों की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकता है. सीएम से डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के बीच हुए लंच को लेकर सवाल पूछा गया. इसी पर बात करते हुए सीएम ने बताया कि कब तक अमेरिका किसी देश […]

हिमाचल प्रदेश में 5 दिन पहले मानसून की एंट्री हो चुकी है जिसकी वजह से प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश भी देखने को मिल रही है. मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ों में लैंडस्लाइड शुरू हो गया है जिसकी वजह से कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही रुक गई है. हिमाचल प्रदेश में मानसून की डेट 25 जून है लेकिन इस बार 5 दिन पहले ही मानसूनी बारिश से प्रदेश तरबतर हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में फिलहाल शिमला, किन्नौर, सिरमौर और मंडी जिले में मानसून पहुंच गया है. दो-तीन दिन […]

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित सुप्रसिद्ध माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर में सोमावार को एक शर्मानक घटना हुई. माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार के गर्भगृह में सुरक्षा कर्मी और पुजारी आपस में भीड़ गए. इस दौरान सुरक्षाकर्मी और पुजारी में जमकर हाथापाई हुई. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये शर्मनाक घटना कैद हो गई. बताया ज रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय सैंकड़ों श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेक रहे थे. श्रद्धालुओं के सामने ही सबकुछ हुआ. जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं के सामने ही सुरक्षा कर्मी और पुजारी में हाथापाई हो गई. […]

ईरान और इजराइल के बीच छिड़े युद्ध के बाद तेहरान में फंसे भारतीय छात्रों को वहां से निकालने की कोशिश की जा रही है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि तेहरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों को भारत किस रास्ते वापस लाया जाएगा. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि ईरान में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों को आर्मेनिया ले जाया जा रहा है जहां से उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जाएगा. तेहरान से निकाला जाएगा बाहर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, पिछले कई दिनों से हमारी यह कोशिश रही. मैं विदेश मंत्रालय […]

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है जोकि 9 अगस्त तक चलेगी. अगर आप भी इस साल यात्रा करने वाले हैं और आपने सोचा है कि जम्मू-कश्मीर पहुंचने के बाद आप पहलगाम या बालटाल से हेलीकॉप्टर सर्विस की मदद से आसानी से अमरनाथ पहुंच जाएंगे. तो इस बार ऐसा नहीं होगा. इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होगी. यह सुरक्षा निर्देश 01 जुलाई से 10 अगस्त तक लागू रहेंगे. जम्मू-कश्मीर सरकार ने तीर्थयात्रा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गृह मंत्रालय की सलाह पर पहलगाम और बालटाल एक्स पर हवाई प्रतिबंध लगा दिए […]