Author: Dainik State Desk

वक्फ बिल के विरोध में मुर्शिदाबाद हिंसा की आग में जल रहा है. मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है. हिंसा की चपेट में बहरामपुर ही नहीं, यह सुती, शमसेरगंज, धुलियान और जंगीपुर भी है. मुर्शिदाबाद की अशांति स्थिति के मद्देनजर कलकत्ता हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा और वहां सेंट्रल फोर्स की तैनाती की गई है, लेकिन इस हिंसा के बीच यह सवाल उठ रहा है कि मुर्शिदाबाद जिले के बरहरामपुर के तृणमूल कांग्रेस और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान कहां हैं? हिंसा के बीच यूसुफ पठान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट […]

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेडकर जयंती के मौके पर सोमवार 14 अप्रैल को हरियाणा का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम हिसार और यमुनानगर में करोड़ों की कई विकास योजनाओं की सौगात राज्यवासियों को देंगे.सबसे पहले पीएम हिसार जाएंगे और सुबह करीब 10:15 बजे हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही वो हिसार हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास भी करेंगे. पीएम मोदी हिसार में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी करीब 12:30 बजे यमुनानगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर पीएम जनता को […]

Read More

बॉलीवुड में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि सेलेब्स की राह पर चलते हुए उनके बच्चे भी फिल्मी दुनिया में ही करियर बनाते हैं. जबकि कई सेलेब्स के बच्चों ने अपनी अलग राह चुनी और अलग पहचान बनाई. हालांकि सेलेब्स अक्सर ही अपने बच्चों के करियर को लेकर चिंतित रहते हैं और ये चिंता कम उम्र में ही शुरू हो जाती है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस अभी महज तीन साल की हैं, लेकिन अभी से ये खबरें शुरू हो गईं कि दोनों की लाडली आखिर बड़ी होकर क्या बनेंगी? प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस […]

Read More

महाराष्ट्र के नागपुर में तैनात एक आईपीएस अफसर के खिलाफ महिला के डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता ने नागपुर के इमामबाड़ा थाने में आरोपी आईपीएस के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. पीड़िता के मुताबिक उन दिनों वह खुद एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी. आरोपी खुद भी यूपीएससी की तैयारी कर रहा था. उनके बीच पहले दोस्ती थी. यह दोस्ती […]

Read More

वक्फ संशोधन अधिनियम के देशभर में लागू होने के बाद भी इसके खिलाफ कई संगठन और राजनीतिक दल लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. वक्फ जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद मदनी ने कहा, “यह वक्फ का मुद्दा नहीं बल्कि राजनीति से जुड़ा है. यह अधिनियम देश, समाज या मुसलमानों के लिए सही नहीं है.” उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए हम कु्र्बानी भी देने को तैयार हैं. महमूद मदनी ने वक्फ के खिलाफ अपने प्रदर्शन पर कहा कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी और खत्म नहीं होगी. चाहे इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़े. अगर सब्र भी करना पड़ा तो […]

Read More

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. दोपहर में फैक्ट्री के अंदर अचानक धमाके होने लगे. इन धमाकों की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत हो गई. घटना अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया है. घटना की जानकारी होने पर सीएम चंद्र बाबू नायडू ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से बात की और राहत कार्य तेज करने को कहा. इस घटना पर राज्य की गृह मंत्री अनिता लगातार […]

Read More

मुर्शिदाबाद में संशोधित वक्फ अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और उसके बाद उत्पन्न अशांति को लेकर तनाव बरकरार है. कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर शनिवार रात से ही जिले के कई इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी गई है. पुलिस गांवों का भी दौरा कर रही है. रात भर चले तलाशी अभियान में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस बीच मुर्शिदाबाद सहित चार डिस्टर्ब जिलों में AFSPA लगाने की मांग उठी है. पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बंगाल में AFSPA लगाने की मांग की. उन्होंने […]

Read More

भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत होने वाले राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंती अमित शाह भोपाल पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव और मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राजकीय विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। सीएम यादव कर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत आज भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद श्री वी.डी. शर्मा, सहकारिता मंत्री विश्वास […]

Read More

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को एक 20 साल के युवक ने खुद को गोली मार ली। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले न्यू पानी फिल्टर के पास की है,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवक की मौत हो गई है। युवक कटोल गांव का रहने वाला था और उसका नाम आशु कुशवाहा है, युवक दतिया में रहकर मजदूरी का काम करता था। शनिवार को बड़ा भाई और मृतक का पिता पास में बन रहे अपने नए मकान पर गए थे। घर पर मृतक की मां और बहन थी। इसी दौरान उसने पिस्टल […]

Read More

गुरदासपुर: बीती रात सिविल अस्पताल गुरदासपुर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। झगड़े के बाद जब एक पक्ष इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर से जांच करवा रहा था तो दूसरे पक्ष के युवक डॉक्टर के कमरे में घुस गए और अस्पताल में आए घायलों पर हमला कर दिया। इस दौरान डॉक्टर ने भी भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच हमलावरों ने अस्पताल में भी तोड़फोड़ की। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य और डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर दलविन्द्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने […]

Read More