Author: Dainik State Desk

चौगावां: पुलिस थाना लोपोके के अधीन आते गांव बराड़ के एक युवक हरनूर सिंह पुत्र हरपाल सिंह की मेलबर्न में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पिता हरभाल सिंह ने बताया कि उसका इकलौता बेटा हरनूर सिंह 2018 में मेलबर्न गया था, जहां उसकी पी.आर. खत्म हो गई थी और वह ट्रक ड्राइवर था। हाल ही में वह अपना ट्रक सिडनी से एडिलेड ले जा रहा था, तभी रास्ते में उसका ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें हरनूर की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More

जालंधर: जालंधर शहर में बढ़ते ट्रैफिक के बोझ को कम करने और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए नहर के साथ-साथ प्रस्तावित बाईपास प्रोजैक्ट को पूरा करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। माना जा रहा है कि अगर यह प्रोजैक्ट शुरू हो जाता है तो न केवल जालंधर के लिए फायदेमंद होगा बल्कि वैस्ट विधानसभा क्षेत्र के लिए तो यह वरदान साबित होगा। इस प्रोजैक्ट के तहत बस्ती बावा खेल पुली से सीधी सड़क नहर के साथ साथ डी.ए.वी. कालेज वाली नहर की पुली तक और उससे आगे हाईवे पर बाबा बालक नाथ […]

Read More

फगवाड़ा: फगवाड़ा शहर में अनोखे तरीके से चोरी का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस भी यह देखकर हैरान रह गई कि चोरी कैसे हो गई। फगवाड़ा स्थित मोहल्ला ओंकार नगर में साईं मोबाइल नाम से मोबाइल की दुकान है जहां पर रात करीब तीन बजे दो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।। दुकान मालिक भी इस बात से हैरान है कि चोर चोरी की घटना को कैसे अंजाम देकर गए हैं। दुकान मालिक निकेश कुमार ने बताया कि चोर तीसरी मंजिल से सीमेंट शेड तोड़कर अंदर घुसे और लाखों का सामान चोरी कर लिया। आश्चर्य की […]

Read More

जालंधर: मुरम्मत के चलते 13 अप्रैल को शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस क्रम में फोकल प्वाइंट सब स्टेशन से चलते 11 के.वी. राम विाहर, विवेकानंद, गुरुनानक, टॉवर, स्टार, गदईपुर 1-2, न्यूकॉन फीडरों के अन्तर्गत आते इलाके सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रखे जाएंगे। इसी सब स्टेशन से चलेत 11 के.वी. उद्योग नगर, स्लेमपुर, फाजीलपुर, सनफ्लैग, संजय गांधी नगर, इंडस्ट्रीयल-3, डी.आई.सी., वाटर सप्लाई, बी.एस.एन.एल, कनाल, बाबा विश्वकर्मा, कालिया कालोनी, न्यू लक्ष्मी, जगदंबे, पंजाबी बाग, रंधावा मसंदा, बाबा मोहन दास नगर आदि फीडरों के अन्तर्गत आते इलाकों की सप्लाई दोपहर 2 से शाम 6 […]

Read More

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आने वाले जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में जहरीले सांप ने 7 साल की बच्ची को काट लिया। मेहरबान भारती की बेटी उर्मिला घर के सामने महुआ बीन रही थी। बताया जा रहा है की बच्ची को समय रहते उपचार नहीं मिला, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, इस घटना के बाद परिजनों का भी रो – रो कर बुरा हाल है। इस घटना की सूचना पर एएसआई रमन सिंह अपनी टीम […]

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पैकरा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे और उन्होंने पैकरा को नए दायित्व की बधाई दी।मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामसेवक पैकरा वरिष्ठ राजनेता हैं और सामाजिक जीवन का उन्हें लंबा अनुभव है। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे हमेशा से आदिवासी और वनवासी समुदायों […]

Read More

भोपाल। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि सम्राट विक्रमादित्य ने अपने शासन से उस काल को और भारत को गौरवान्वित किया। हमारी सांस्कृतिक चेतना के विकास में सम्राट विक्रमादित्य का अतुल्य योगदान रहा। वे शासकों के लिए आज भी एक आदर्श हैं। वे बड़े प्रजा वत्सल थे। उन्होंने शासकों को सिखाया कि एक राजा को किस तरह अपनी प्रजा की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने अपने शासनकाल में कला संस्कृति, साहित्य और विज्ञान के संरक्षण और संवर्धन से भारत राष्ट्र को समृद्ध किया। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ शनिवार शाम को दिल्ली के लाल किला परिसर स्थित माधादास पार्क में मध्यप्रदेश […]

Read More

रायपुर। भारत का संविधान हर नागरिक के लिए पवित्र ग्रंथ है, जो हमें गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। हमारा विशाल लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर खड़ा है और बाबा साहब इस ग्रंथ के शिल्पकार थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से ‘जय भीम पदयात्रा’ का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री युवाओं के साथ हुए पदयात्रा में शामिल मुख्यमंत्री स्वयं इस पदयात्रा में युवाओं के साथ शामिल हुए और पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं […]

Read More

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पांड में दो सगी बहनों के तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिससे परिवार सहित गांव में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांड निवासी रामसखा साहू की दोनों बच्चियां राशी पिता रामसखा साहू 11 वर्ष व रीना पिता रामसखा साहू 9 वर्ष घर से सुबह महुआ बीनने गई हुईं थी। दोपहर दोनों बच्चियां गांव में बने तालाब में बाहर महुआ की टोकरी रखकर नहाने घुस गयीं जहां, ज्यादा गहरा पानी होने के कारण दोनों बहनो की डूबने से मौत हो गई। तालाब के बाहर महुआ से […]

Read More

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पकड़े गए फ़र्जी डॉक्टर एन जॉन कैम की पुलिस रिमांड के चौथे की गई पूछताछ में दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान फर्जी डॉक्टर के प्रयागराज स्थित घर पर दोबारा सर्चिंग की गई। जिसमें पूरी की पूरी फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने की एक लैब बरामद की गई है जिसमें कई फर्जी डॉक्यूमेंट प्रिंटर, सीले,डॉक्यूमेंट बनाने वाले पेपर, आधार कार्ड, और कई आईडी कार्ड भी बरामद हुए हैं। वहीं कानपुर में डॉक्टर के परिवार से भी पुलिस ने पूछताछ की है, दमोह एसपी की माने तो फर्जी […]

Read More