Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का बड़ा हमला! 'फंड खत्म, तो अधिकार खत्म', कहा- यह राज्यों और मजदूरों के... राज्यसभा में भड़के सुरजेवाला! चुनाव सुधार पर BJP को घेरा, बोले- 'यह लोकतंत्र के लिए घातक', जानें क्या... 4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- 'ये सब गैर-BJP समर्थक', क्या BJP को होगा नुक... बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक य... मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी ... UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके... प्रदूषण की मार… अगले आदेश तक दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानें ... BJP की 'युवा' रणनीति! पंकज चौधरी और नितिन नबीन जैसे चेहरों के साथ तैयार की सेकंड लीडरशिप, आधे से अधि... पंजाब में दहला मोहाली! कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, आयोजक की मौत, खिलाड़ी घायल, क्या...

पहले MP और अब AP की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, धमाकों में 8 मजदूरों की मौत; CM चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. दोपहर में फैक्ट्री के अंदर अचानक धमाके होने लगे. इन धमाकों की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत हो गई. घटना अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया है. घटना की जानकारी होने पर सीएम चंद्र बाबू नायडू ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से बात की और राहत कार्य तेज करने को कहा.

इस घटना पर राज्य की गृह मंत्री अनिता लगातार नजर बनाए हुए हैं. गृहमंत्री ने इस हादसे में घायल सभी मजदूरों को बेहतर इलाज दिलाने के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में उन्होंने इस हादसे में मृत और घायल मजदूरों को आर्थिक सहायता दिलाने का भी भरोसा दिया है. अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि दो अन्य घायलों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

आधा किमी दूर तक गिरा मलबा

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक घटना की वजह सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में काम चल रहा था. इसी दौरान फैक्ट्री में रखे बारूद के ढेर में आग लग गई और धमाके होने लगे. इससे फैक्ट्री की छत गिर गई. वहीं मलबा हवा में उड़ उड़कर आधा किमी दूर तक जा गिरा. इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इससे अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो और लोगों की मौत हो गई.

20 से अधिक मजदूर रेस्क्यू

अधिकारियों के मुताबिक हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर 30 से अधिक वर्कर काम कर रहे थे. सूचना मिलने पर पहुंचे राहत दल ने 20 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया है. अभी भी मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के साथ सर्च ऑपरेशन चल रहा है. बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश और गुजरात में संचालित पटाखा फैक्ट्रियों में बड़े धमाके हो चुके हैं.