बिहार के रोहतास कोचस मे भतीजे ने 18 वर्षीय बुआ को जबरन जहर पिलाकर मौत की नींद मे सुला दी जिसके बाद सर चर्चा का बाजार गर्म है की आखिर जब दोनों मे पिछले 2 सालो से प्रेम प्रसंग चल रहा था तो फिर भतीजे ने क्यों जहर पिलाकर मौत की नींद मे सुला दी फिलहाल घटना के बाद परिजनों की लिखित शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़ित पिता रामाश्रय राम ने पड़ोस के हीं एक युवक अभिषेक कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मेरी पुत्री घर में अकेली खाना बना रही थी और इसी का फायदा उठाकर पड़ोस के एक युवक ने जहर का घोल मेरे पुत्री के मुंह में जबरन पिला दिया, घर लौटने पर परिजनों ने जब युवती को तड़पता हुआ देखा तो आनन-फानन में उसे नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम के लिए रेफर कर दिया गया, इसी दौरान बाहर ले जाने के क्रम में ही युवती की मौत हो गई
क्या प्रेम प्रसंग से जुडा है मामला
सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि सोहवलिया निवासी रामाश्रय राम द्वारा दर्ज शिकायत के आलोक मे आरोपी की गिफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि अनुसंधान के पता चल है की आरोपी और मृतका के बीच बुआ भतीजे का रिश्ता है तथा बीते 2 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे पूर्व भी आरोपी युवक द्वारा लगभग 2 वर्ष पूर्व मृतका से संबंधित शादी का एक फोटो वायरल किया गया था, जिसको लेकर दोनों परिवारों ने मामले को आपसी बातचीत से सुलझा लिया था। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और घटना को लेकर सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
