Friday, June 26

विदेश

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

गाजा में इजराइल की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी शहर खान यूनिस के पास मुवासी में तंबूओं के शिविर पर इजराइली हमले में तीन बच्चे और उनके माता-पिता मारे गए. रिश्तेदारों ने बताया कि उन पर हमला सोते समय हुआ. बच्चों की दादी सुआद अबू तेइमा ने सवाल किया, इन बच्चों ने उनका क्या बिगाड़ा था? उनका क्या दोष है? इजराइल ने यह हमले शुक्रवार देर रात शुरू किए जो शनिवार सुबह तक जारी रहे. इन हमलों में गाजा सिटी के फिलिस्तीन […]

यमन में ईरान की बढ़ती दखलअंदाजी को लेकर एक बार फिर से गंभीर चेतावनी सामने आई है. यमन सरकार का दावा है कि ईरान अब हूथी विद्रोहियों को महज हथियार नहीं दे रहा, बल्कि अपनी मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्री ही वहां शिफ्ट कर रहा है. माना जा रहा है कि ये फैक्ट्रियां सादा, हज्जा और राजधानी सना के आसपास लगाई जा रही हैं. इससे न सिर्फ यमन में हालात और बिगड़ सकते हैं, बल्कि पूरी खाड़ी और वैश्विक समुद्री व्यापार पर भी संकट गहरा सकता है. हूथियों को मिल रही ईरान की टेक्नोलॉजी यमनी अधिकारियों के मुताबिक, हूथी विद्रोहियों को […]

ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को ध्वस्त करने के लिए अमेरिका ने हाल ही में बड़ी सैन्य कार्रवाई की. उसके फोर्डो, नतांज और इस्फहान जैसे हाई-प्रोफाइल परमाणु ठिकानों को टारगेट किया गया. लेकिन हैरानी की बात ये रही कि ईरान का सबसे अहम और संवेदनशील न्यूक्लियर बेस जिसे इस्फहान कहा जाता है, इस हमले में लगभग सुरक्षित बच निकला.जबकि यही वो जगह मानी जाती है, जहां ईरान का सबसे बड़ा यूरेनियम भंडार छिपा हुआ है. सवाल ये है कि जब अमेरिका के पास दुनिया के सबसे ताकतवर बम हैं, तो फिर इस ठिकाने पर असर क्यों नहीं पड़ा? जबकि यही वो […]

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन, इन दिनों एक अनोखी लेकिन चिंताजनक वजह से सुर्खियों में है और वो है गधों का व्यापार. चीन में गधों से जुड़ी एक इंडस्ट्री है जिसकी कीमत करीब 6.8 अरब डॉलर (लगभग ₹58,000 करोड़) आंकी जा रही है. लेकिन अब इसी इंडस्ट्री पर एक गंभीर संकट मंडरा रहा है, जिसने वैश्विक पशु अधिकार संगठनों और कारोबारियों को चिंता में डाल दिया है. गधे की खाल से बनता है ‘Ejiao’ चीन में गधों की खाल से बनाई जाने वाली एक पारंपरिक दवा है Ejiao (ईजियाओ). माना जाता है कि यह औषधि महिलाओं की प्रजनन […]

ईरान-इजराइल जंग ने दुनिया भर की सुर्खियां बटोरीं. इस दौरान अमेरिका ने बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर पूरी दुनिया को चौंका दिया. लेकिन असली खतरा शायद वहां नहीं, कहीं और पनप रहा है. एक ऐसा देश जो पहले से परमाणु हथियारों से लैस है, और अब इस हमले को अपनी रणनीति को तेज करने का बहाना मान सकता है. ये देश है उत्तर कोरिया. तानाशाह किम जोंग उन का साम्राज्य, जो अब और ज्यादा सतर्क हो गया है. किम जोंग उन पहले से ही मानते हैं कि परमाणु हथियार ही उनकी सत्ता की गारंटी […]

पाकिस्तान आर्मी के स्पेशल सर्विस ग्रुप के एक बड़े अफसर के मारे जाने की खबर है. अफसर का नाम मेजर मुईज है. इसे दक्षिणी वजीरिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों ने मार गिराया है. मेजर मुईज की हत्या पाकिस्तान सेना के लिए एक बड़ा झटका है. सूत्रों के मुताबिक मेजर मुईज 6 कमांडो बटालियन में तैनात था. सरगोगा के पास घात लगाए आतंकवादियों ने मुईज पर अटैक किया. अटैक के दौरान ही मुईज की मौत हो गई. मेजर मुईस के अलावा आतंकवादियों ने पाकिस्तान सेना के लांस नायक जिब्रानउल्लाह की भी हत्या कर दी है. 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ […]