Friday, June 26

विदेश

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

अमेरिका भारत पर लगाए टैरिफ को लेकर लगातार नए-नए दावे कर रहा है. इसी बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन विवाद को खत्म करने के लिए भारत पर टैरिफ लगाया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच चल रहा संघर्ष खत्म हो जाए. बता दें कि अमेरिका ने पहले भारत पर 25% का टैरिफ लगाया था. लेकिन कुछ दिन बाद 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ बढ़ाकर इसे दोगुना कर दिया है. अब भारत पर अमेरिका द्वारा कुल 50% टैरिफ लगाया जाता है. युद्ध समाप्त करने […]

चीन में एक मशहूर सर्जन ने अपनी प्रेमिका के चक्कर में एक मरीज को आधे घंटे से अधिक समय तक बेहोशी की हालत में छोड़ दिया. सर्जन की प्रेमिका उसी अस्पताल में जूनियर डॉक्टर थी. सर्जन उसके बचाव में एक नर्स से भिड़ा रहा, इस दौरान पेशेंट एनेस्थीसिया के डोज में 40 मिनट तक बिस्तर पर पड़ा रहा. जांच के बाद सर्जन को नौकरी से निकाल दिया गया है. यह मामला तब सामने आया जब चीन-जापान फ्रेंडशिप हॉस्पिटल में सर्जरी डिपार्टमेंट के डिप्टी चीफ शियाओ फेई पर उनकी पत्नी ने आरोप लगाए. पत्नी ने कहा कि फेई के हेल्थ सेक्टर […]

अमेरिका और इराक के रिश्ते सहयोग और तनाव के जटिल मेल से बने हैं. और अब दोनों देशों के बीच तनाव की वजह बना है ईरान. दरअसल ईरान और इराक ने मिलकर एक रक्षा समझौता किया है. मगर दोनों देशा का ये कदम अमेरिका को खटक गया है. ईरान और इराक ने ये डील बीते 11 अगस्त को की है जिसका मकसद है 1400 किलोमीटर लंबी साझा सीमा पर मिलकर सुरक्षा कार्रवाई को मजबूत करना. ये समझौता बगदाद में इराक के राष्ट्ररीय सुरक्षा सलाहकार कासिम अल आराजी और ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महासचिव अली लारिजानी की मौजूदगी […]

दो महीने बाद इजराइल हमास जंग को पूरे दो साल हो जाएंगे. पिछले 22 महीनों में गाजा खंडहर में तब्दील हो चुका है. 60 हजार से ज्यादा लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं, लाखों घायल हैं. किसी की जान बमों ने ली तो किसी की भूख ने. लेकिन गाजा में मौत की कहानी यहीं खत्म नहीं होती. अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गाजा में आम बीमारियां भी जानलेवा बन चुकी हैं. ये रिपोर्ट है- The Lancet की. रिपोर्ट के मुताबिक गाजा में अब ऐसी बीमारियाँ फैल रही हैं जो एंटीबायोटिक दवाओं से भी ठीक नहीं […]

पाकिस्तानी सेना प्रमुख व फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी तक दे डाली. वे यहां तक दावा कर गए कि उनके देश पर अस्तित्व का खतरा मंडराया तो आधी दुनिया को बर्बाद कर देंगे. इसके साथ-साथ उन्होंने अनजाने में एक ऐसी बात स्वीकार कर ली, जिसके लिए उनकी थू-थू हो रही है और जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. मुनीर को अंदाजा भी नहीं था कि वो जिस भारत की मर्सिडीज से तुलना कर रहे हैं उसके लिए हंसी के पात्र बन जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की […]

अमेरिका के टेक्सास में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ ने हिल कंट्री में तबाही मचा दी. भारी बारिश की वजह से ग्वाडालूप नदी में अचानक आई बाढ़ से 51 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी भी लापता है. लापता लोगों की पहचान के लिए बचाव दल बाढ़ ग्रस्त इलाके में अपना काम तेजी से कर रहे हैं. दरअसल, ग्वाडालूप नदी के आस पास वाले इलाके में महीने भर की बारिश कुछ ही घंटों में हो गई, जिसके कारण नदी का पानी 29 फीट ऊपर पहुंच गया और यह भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई. 51 लोगों की गई […]