Friday, June 26

विदेश

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

मध्य इजराइल के बीर्शेबा अस्पताल पर ईरानी हमले के बाद रक्षा मंत्री कैट्ज ने बड़ा ऐलान किया है. कैट्ज ने कहा है कि अब ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मारेंगे. कैट्ज का यह बयान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बदला लेने की कसम खाने के कुछ ही देर बाद आया है. द जेरूसलेम पोस्ट के मुताबिक इजराइल के रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा है कि अस्पताल पर हमले के लिए सीधे तौर पर खामेनेई जिम्मेदार है, इसलिए हम अब सीधे उसे टारगेट करेंगे. यह एक युद्ध अपराध है, जिसकी सजा खामेनेई को मिलेगी. खामेनेई की सत्ता को हिला देंगे- […]

इजराइल ने ईरान के घर में घुस कर उसके सैन्य और ऊर्जा ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं. इसके अलावा उसके करीब 30 सैन्य अधिकारियों की टारगेट किलिंग भी की है. इन सभी हमलों में हैरान करने वाली बात ये है कि ज्यादातर हमले इजराइल ने ईरान के अंदर ही अपने एजेंटों से कराए हैं. ईरान के लिए इजराइली खुफिया ऐजेंसी का ये जाल मुसीबत बना हुआ है. शुक्रवार को हमले के बाद से ईरानी एजेंसियों इन्हीं जासूसों को ढूंढने के लिए अभियान चला रही है, जिसके चलते अब तक उसने 38 ऐसे संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो इजराइल […]

एक ओर जहां ईरान खुद को मुस्लिम दुनिया का नेता बताने में जुटा है, वहीं इजराइल की सेना में उसी मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं. और ईरान समर्थक आतंकी संगठनों के खिलाफ मोर्चा भी संभाल रहे हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि इजराइल की सेना IDF (इजरायली डिफेंस फोर्स) में अब सैकड़ों मुस्लिम, अरब और खासतौर पर बेदुइन समुदाय के युवा, अपनी मर्जी से भर्ती हो रहे हैं. ये वही लोग हैं जिन्हें इजराइल में सैन्य सेवा के लिए मजबूर नहीं किया जाता लेकिन फिर भी ये हथियार उठा रहे हैं. जब […]

G7 समिट के लिए कनाडा रवाना होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद ईरान में हड़कंप मच गया है. इजराइल और ईरान के एक दूसरे के ऊपर जारी हमलों के बीच ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा, “ईरान को उस ‘समझौते’ पर हस्ताक्षर करना चाहिए था जिस पर मैंने उन्हें हस्ताक्षर करने के लिए कहा था. यह कितनी शर्म की बात है, और मानव जीवन की बर्बादी है. सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता. मैंने यह बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!” ईरान […]

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को तेहरान के सबसे सुरक्षित ठिकाने पर ले जाया गया है. कहा जा रहा है कि इस बंकर पर चाहकर भी इजराइल आर्मी हमला नहीं कर सकती है. यह बंकर तेहरान के लाविजान में स्थित है. ईरान इंटरनेशनल सुप्रीम लीडर खामेनेई को परिवार सहित लाविजान के बंकर में भेज दिया गया है. खामेनेई वहीं से पूरा नेतृत्व संचालन करेंगे. ईरान में खामेनेई के पास ही पूरी सत्ता का कंट्रोल है. पहले जानिए लाविजान के बंकर के बारे में लाविजान का यह बंकर सुप्रीम लीडर के आधिकारिक आवास से करीब 16 किमी दूर पर स्थित […]

पाकिस्तान से अपना देश संभाला नहीं जा रहा है और दूसरे देशों के युद्ध में कूदने की फिराक में है. भारत से मार खाए हुए पाकिस्तान को कुछ दिन ही बीतें कि अब वह ईरान का हमदर्द बनने लगा है. खबरों के मुताबिक ईरान इजराइल युद्ध में पाकिस्तान ईरान को कई तरह की सहायता दे रहा हैं. अब उसने इजराइल को परमाणु बम की धमकी भी दे डाली है. ये धमकी पाकिस्तान ने ईरान के जरिए इजराइल को दी है. ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसेन रेजाई ने शुक्रवार को एक ईरानी टीवी के इंटरव्यू में कहा, “पाकिस्तान ने […]