बिहार के औरंगाबाद जिले के चर्चित भूमिहार नेता सुशील पांडेय समते 7 लोगों को बारूदी सुरंग से उड़ाने वाला खूंखार नक्सली कमलेश यादव जिसको पुलिस पिछले 12 साल से ढूंढ़ रही थी को आज औरंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जी हा 12 सालो से फरार चाल रहा वर्ष 2013 पिसाय ब्लास्ट कांड का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की रफीगंज निवासी नक्सली कमलेश यादव को पुलिस पिछले 12 साल तलाश कर रही थी सूचना मिली की की वह रफीगंज थाना क्षेत्र में घुमते हुए देखा गया है। जिसके तत्काल बाद एक विशेष टीम द्वारा रफीगंज के पड़राही और आसपास के इलाके में घेराबंदी कर सघन छापेमारी की गई. और इस छापेमारी मे उसकी गिरफ्तारी हुई. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली ने पुलिस के सामने कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जिसके बाद उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्या है पियास ब्लास्ट कांड
वर्ष 2013 में पथरा से पिसाय जाने वाली सड़क में बारूद सुरंग बिछा कर एक विस्फोट किया था। जिसमे चर्चित भूमिहार नेता सुशील पांडेय समेत सात लोगों की मौत घटना स्थल पर ही ब्लास्ट के बाद हो गई थी. विस्फोट इतना भीषण था की पुलिस को टुकड़ों में बंट गई लाशों को एक कर उसकी पहचान करनी परी थी। घटना के बाद इस कांड मे संलिप्त मुख्य आरोपी कमलेश यादव और उसके अन्य सहयोगी पर गोह थाना में भादंवि की धारा-147, 148, 149, 324, 337, 307, 326, 435, 427, 302, 27 आर्म्स एक्ट, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट एवं 10 यूएपीए एक्ट के तहत पाथमिकी संख्या-140/13 भी दर्ज की गई थी तब से पुलिस उसको खोज रही थी
