नेपाल में विमान हादसा टला, बुद्ध एयरलाइंस का प्लेन रनवे से बाहर
Breaking: भद्रपुर एयरपोर्ट पर बुद्ध एयरलाइंस का विमान फिसला, सभी 50 यात्री सुरक्षित
नेपाल विमान हादसा: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, गलगलिया इलाके में हलचल
नेपाल के भद्रपुर एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टल गया।नेपाल की निजी विमानन कंपनी बुद्ध एयरलाइंस का एक यात्री विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसलकर बाहर निकल गया। विमान में कुल 50 यात्री सवार थे, गनीमत रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान के लैंड करते समय मौसम में नमी और रनवे पर फिसलन की स्थिति थी। इसी दौरान विमान संतुलन खो बैठा और रनवे से कुछ दूरी पर जाकर रुक गया। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन, फायर ब्रिगेड और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं।
एहतियातन यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद कुछ समय के लिए भद्रपुर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन बाधित रहा।
बुद्ध एयरलाइंस और नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

