कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों में पठन-पाठन स्थगित,
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने जारी किया आदेश
सीवान जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के पठन-पाठन कार्य में अस्थायी बदलाव किया है।
जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 29 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक पठन-पाठन कार्य पूर्ण रूप से स्थगित रहेगा। इस दौरान छोटे बच्चों को विद्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी।
वहीं, कक्षा 9 से ऊपर की सभी कक्षाएं निर्धारित संशोधित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएंगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 9वीं से ऊपर तक की पढ़ाई सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक ही होगी।
जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।
प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्थिति की समीक्षा के बाद आगे आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
Breaking
- मुंबई में ठगी, पैसा पहुंचा रामगढ़ के कुज्जू! 20% कमीशन वाले साइबर नेटवर्क का बड़ा खुलासा
- अग्निकांड के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा सवाल: रामगढ़ के संस्थान और प्रतिष्ठान कितने सुरक्षित? दैनिक स्टेट की पड़ताल में सुरक्षा व्यवस्था होगी बेनकाब
- 13 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, धनबाद के कालूबथान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- NEET में नया ‘ड्रीम गैंग’! डॉक्टर बनाने का सपना बेचकर करोड़ो की वसूली, 30 गिरफ्तार
- लोहरदगा में अंधविश्वास के कारण रुका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने शव को दिया कंधा
- खूंटी जंगल में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुआ PLFI कमांडर श्रवण दास, 7 उग्रवादी गिरफ्तार
- नापी में छल, मुआवजा घटा-बढ़ा, सालों बाद भी खाली हाथ — रामगढ़ के पश्चिम बोकारो की दर्दनाक विस्थापन कहानी
- टांगीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी! कोटाम घाटी में मचा हड़कंप, दर्जनभर घायल
Friday, June 26

