Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

मौलवी का गंदा खेल… निकाह का वादा कर बनाता रहा संबंध, प्रेग्नेंट हुई युवती तो हो गया फरार

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक मौलवी द्वारा युवती से रेप करने का मामला सामने आया है. मौलवी को जब युवती के आठ महीने के प्रेग्नेंट होने की जानकारी हुई तो मौलवी फरार हो गया और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया. पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी मौलवी की तलाश में दबिश की कार्रवाई शुरू कर दी है. युवती का आरोप है कि मौलवी ने उससे निकाह का वादा किया था. भरोसे में लेकर एक साल से शारीरिक संबंध बना रहा था.

गुलरिहा इलाके की रहने वाली एक युवती ने बताया कि मऊ जनपद का रहने वाला एक मौलवी जिसका नाम तजुद्दीन है, गांव में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ता था और पीड़ित का घर मस्जिद के बगल में ही है, जिससे मौलवी और पीड़ित युवती से धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई, जो आगे चल कर प्यार में बदल गई. पीड़ित युवती का आरोप है कि मौलवी उससे निकाह का वादा कर पिछले एक वर्ष से शारीरिक सबंध बनाता रहा. जब वह 8 महीने की गर्भवती हो गई, तब उसने मौलवी से निकाह करने की बात दोहराई तो वह टाल मटोल करने लगा.

गांव से आरोपी मौलवी हुआ फरार

युवती का आरोप है कि एक जून को जब उसने मौलवी से निकाह करने का दबाव बनाया तो मौलवी मस्जिद छोड़कर फरार हो गया. उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया. इस समय मौलवी की लोकेशन का कोई भी सुराग नहीं मिल रहा है. युवती ने मौलवी को खोजने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद युवती ने गुलरिहा थाने में मौलवी के खिलाफ तहरीर दी. वहीं पुलिस ने मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिश की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

गुलरिया थानेदार की मानें तो युवती की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ धोखा देकर शारीरिक संबंध बनाने, झूठे वादे कर युवती को विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती युवती को छोड़कर फरार होने जैसे मामले में मुकदमा दर्ज कर किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी मौलवी की तलाश कर रही है. पीड़ित युवती की मेडिकल जांच कराई जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.