मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने चाचा के निधन पर उनकी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचे आपको बताते चले की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाचा जगदीश सोरेन का निधन शनिवार को हो गया था स्वर्गीय जगदीश सोरेन की उम्र 67 वर्षा थी वे राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चचेरे भाई थे चाचा के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अपने पैतृक गांव नेjमरा पहुंचे जहां वे चाचा जगदीश सोरेन के अंतिम संस्कार मे शामिल हुए स्वर्गीय जगदीश सोरेन अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा पारिवारिक रिश्तों से हम सभी बंधे हुए हैं और आज का दिन उनके लिए काफ़ी दुःख दाई है आज हमारे परिवार के एक अभिभावक का निधन हो गया है. आज हम उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आए हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें सड़क मार्ग से गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. जहाँ उन्होंने अपने चाचा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी अंतिम शवयात्रा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री के चाचा जगदीश सोरेन का अंतिम संस्कार पैतृक घर के पास टांगा शिला जोरिया में किया गया. इस दौरान उनकी मां रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन सहित अन्य परिवार के सदस्य, झामुमो कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजार.
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर पूरे रास्ते में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. रामगढ़ डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार खुद नेमरा गांव में मौजूद रहे और सुरक्षा के साथ-साथ विधि-व्यवस्था की कमान संभाले हुए रहे. उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी भी मौजूद थे.
