Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धार्मिक यात्रा का दुखद अंत: भोपाल के पास खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से टकराई पिकअप; 5 श्रद्धालुओं ने मौके... सड़क पर शव रख किन्नरों का बवाल: सागर में मर्डर या सुसाइड? जबरन गोमांस खिलाने के आरोपों ने बढ़ाई पुलि... केरल में खेल जगत को लगा सदमा: SAI हॉस्टल में मिली दो महिला खिलाड़ियों की लाश, सुसाइड या साजिश? जांच ... संवैधानिक संकट या सियासी साज़िश? रांची में ED बनाम पुलिस; बाबूलाल मरांडी बोले— 'नहीं सहेंगे बंगाल जै... नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 'लापता' वोटर्स पर एक्शन: 1.76 लाख लोगों को नोटिस भेजेगा प्रशासन, पेशी के बाद ह... BMC इलेक्शन 2026: मतदान केंद्र पर फिल्मी सितारों की कतार, सुनील शेट्टी के 'खास मैसेज' ने युवाओं में ... काव्या मारन का मास्टरस्ट्रोक: जिस खिलाड़ी पर लगाया दांव, उसने पहले ही मैच में टीम को बना दिया चैंपिय... ईरान का ट्रंप को खौफनाक अल्टीमेटम: सरकारी टीवी पर जारी किया 'डेथ वारंट', लिखा— इस बार गोली सीधे पार ... RBI का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: भारतीय बैंकिंग को मिलेगी नई ऊर्जा, युवाओं के लिए खुलेंगे करियर के हजारों ... Google Gemini हुआ पहले से ज्यादा ‘स्मार्ट’, ऐप में जुड़ा Personal Intelligence फीचर

टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा

सीहोर।  अमलाह टोल प्लाजा पर गुरुवार देर शाम लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम के समय एक काली स्कॉर्पियो कार में सवार कुछ युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे और बिना टोल दिए आगे निकलने का प्रयास करने लगे। इस दौरान टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर युवकों ने कर्मचारियों से विवाद शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अमलाह पुलिस चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार युवक वहां से चले गए।

लेकिन करीब एक घंटे बाद 50 से 60 युवक लाठी-डंडों से लैस होकर चार-पांच गाड़ियों में सवार होकर वापस टोल पर पहुंचे। वहां पहुँचते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और टोल कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की गाड़ी को देखते ही हमलावर युवक गाड़ियों में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

 पुलिस के आने से कर्मचारियों की जान बच सकी। इस हमले में नीरज कुमार नामक टोल कर्मचारी चोट लगी है पुलिस ने  मेडिकल करवाकर ,घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है और फुटेज के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।