डॉक्टर को दिखाने आई मां से छीन लिया 3 दिन का नवजात, हजारीबाग में सनसनी
हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला के हाथ से उसका तीन दिन का नवजात शिशु अज्ञात महिला छीनकर फरार हो गई। पीड़िता कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बहिमर गांव की निवासी बताई जा रही है, जो अपने नवजात बच्चे को डॉक्टर को दिखाने हजारीबाग आई थी। इसी दौरान एक अज्ञात महिला ने चालाकी से बच्चे को गोद में लिया और देखते ही देखते मौके से फरार हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है।
🔴 लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास बच्चा चोरी, सड़क जाम कर फूटा लोगों का गुस्सा
दिनदहाड़े नवजात शिशु के अपहरण की घटना से हजारीबाग शहर दहल उठा। लक्ष्मी पेट्रोल पंप के समीप हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोग भड़क उठे और सड़क पर उतर आए।लोगों का कहना था कि अगर प्रशासन समय रहते सक्रिय नहीं हुआ तो ऐसी घटनाएं और बढ़ेंगी। पीड़िता मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात महिला की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
🔴 ममता शर्मसार! 3 दिन के मासूम को लेकर फरार हुई अज्ञात महिला
ममता को शर्मसार करने वाली यह घटना हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र में सामने आई है। नवजात शिशु को लेकर फरार महिला की तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है।घटना के बाद प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना कैसे हो गई। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध महिला या बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें।

