पटना में फिर चली गोली! जनवरी का चौथा हाफ एनकाउंटर, लॉरेंस गैंग से जुड़ा कुख्यात घायल
बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जनवरी महीने में बिहार पुलिस ने चौथा हाफ एनकाउंटर कर एक बार फिर अपराधियों को सख्त संदेश दिया है। मसौढ़ी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात अपराधी परमानंद यादव के पैर में गोली लगी। घायल हालत में उसे पीएमसीएच भेजा गया है, जहां इलाज जारी है।
🔸36 संगीन मामलों वाला कुख्यात परमानंद यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, मसौढ़ी बना एनकाउंटर स्पॉट
पटना के मसौढ़ी इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच देर रात जबरदस्त मुठभेड़ हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी परमानंद यादव इलाके में किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। इसी दौरान परमानंद यादव के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही दबोच लिया गया।
🔸लॉरेंस गैंग का बिहार कनेक्शन! पटना में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ कुख्यात शूटर
बिहार और झारखंड में दहशत का पर्याय बन चुका परमानंद यादव एक बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसका तार कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने उसे घायल कर गिरफ्तार कर लिया। परमानंद यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी समेत 36 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।
Breaking
- Safety and Security on Velobet: What You Should Know
- How to Transition from Newbie to Pro at Casumo
- Campobet for Beginners: Step-by-Step Betting Guide
- Mystake in Sports: Klíčové Lekce od Sportovců v Online Casinu Mystake
- धनबाद के बाघमारा में बड़ा हादसा! अवैध खनन की चाल धंसी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- Jak spravovat svůj bankroll v online casinu: Recenze Casina Betor
- Comparing Lucky Ones Casino Australia to Other Australian Casinos
- How To Avoid Common Mistakes on Cosmobet: A Comprehensive Review
Tuesday, September 15

