चतरा: चतरा-इटखोरी मुख्यमार्ग पर गंधरिया गांव के मां भद्रकाली मंदिर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विशाल पेड़ में जा टकराई।हादसा इतना भीषण था की घटना स्थल पर ही नवविवाहित दुल्हन समेत 3 की मौत हो गई गाड़ी में सवार दो बच्चों समेत परिवार के अन्य सात लोगों गंभीर रूपा से घायल है जिनको सदर अस्पताल मे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया है।
एक झपकी ने दिया काल को निमंत्रण
बताया जाता है की गाड़ी मे सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य है भद्रकाली मंदिर से पूजा कर अपने गांव लावालौंग थाना क्षेत्र के रखेद लौट रहे थे। चालक को नींद की झपकी आ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई मृतकों की पहचान पिंकी देवी, विमली देवी व प्रीति कुमारी के रूप में हुई है.

20 अप्रैल को प्रीति कुमारी की शादी उड़ीसा पुलिस के होमगार्ड जवान रश्मिकांत साहू के साथ हुई थी। शुक्रवार को प्रीति कुमारी अपने पति के साथ मायके माता-पिता का आशीर्वाद लेने रखेद गांव पहुंची थी। इसी दौरान नव दंपत्ति समेत घर के सभी सदस्य दामाद के स्कार्पियों से सुबह पूजा-अर्चना के लिए मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे थे। जहां पूजा-अर्चना से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ मरने वालों में दुल्हन प्रीति कुमारी, मां विमली देवी व फुआ पिंकी देवी शामिल है। जबकि चार बच्चों समेत सात गंभीर रूप से घायल है।पूरे गांव में मातम का माहौल है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
