Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

पहलगाम हमले के बाद देश में रोष, दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में मन रहा ‘जश्न’ मंगाया केक

जम्मू-कश्मीर के बेहद खूबसूरत पहलगाम में एक आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो जाने के बाद देश के अंदर खासा रोष है. देश में पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिए जाने की मांग की जा रही है. इस बीच भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों में काफी कमी लाने का ऐलान किया है. वहीं दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में केक मंगाया गया है. हालांकि केस किसलिए और किन वजहों से मंगाया गया है, यह साफ नहीं हो सका है.

श्रीनगर और दिल्ली में आतंकी हमले के बाद बैठकों का दौर लगातार जारी है, इस बीच दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के अंदर एक शख्स केक लेता जाता हुआ दिखा. इस पर जब सवाल किया गया कि वो केक लेकर किसलिए अंदर जा रहा है. उस शख्स ने कोई जवाब नहीं दिया.

किसने और किसलिए मंगाया केक

वहां पर मौजूद पत्रकारों ने शख्स से कई तरह के सवाल किए कि वो कौन है, और किसके लिए केक ले जा रहा है, या फिर दूतावास के अंदर क्या कोई पार्टी चल रही है या फिर किसने ये केक मंगवाया है, लेकिन उस शख्स ने कोई जवाब नहीं दिया. वह चुपचाप इधर-उधर जाता रहा और बाद में कमीशन के अंदर चला गया.

पुलिस ने दिल्ली में पाकिस्तान दूतावास के पास लगाए गए बैरिकेड्स हटा दिए हैं. इस बीच भारत ने एक पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्ती दिखाई है. भारत में पाकिस्तान सरकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है.

48 घंटे के अंदर छोड़ना होगा देश

दूसरी ओर, भारत में रह रहे पाकिस्तानी लोग देश छोड़कर अपने वतन जाने लगे हैं. भारत सरकार की ओर से इन लोगों को देश छोड़ने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक के बाद देर शाम विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि एक मई तक राजनयिक संबंधों में और कटौती की जाएगी. इसके तहत पाकिस्तानी और भारतीय दूतावासों में तैनात लोगों की कुल संख्या घटाकर 55 से 30 कर दी जाएगी.

साथ ही पाकिस्तानी लोगों के भारत छोड़ने के बारे में मिस्री ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सार्क वीजा छूट योजना के तहत देश में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को अगले 48 घंटों के अंदर भारत छोड़ना होगा.