Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली को 'गैस चैंबर' बनाने के जिम्मेदार कौन? गाड़ियां, धूल या इंडस्ट्री- जानें प्रदूषण के स्रोतों क... मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का बड़ा हमला! 'फंड खत्म, तो अधिकार खत्म', कहा- यह राज्यों और मजदूरों के... राज्यसभा में भड़के सुरजेवाला! चुनाव सुधार पर BJP को घेरा, बोले- 'यह लोकतंत्र के लिए घातक', जानें क्या... 4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- 'ये सब गैर-BJP समर्थक', क्या BJP को होगा नुक... बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक य... मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी ... UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके... प्रदूषण की मार… अगले आदेश तक दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानें ... BJP की 'युवा' रणनीति! पंकज चौधरी और नितिन नबीन जैसे चेहरों के साथ तैयार की सेकंड लीडरशिप, आधे से अधि...

पहलगाम हमले के एक दिन बाद बारामूला में मारे गए दो आतंकवादी, तस्वीर आई सामने

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उरी क्षेत्र में संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान, आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया, लेकिन जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकवादी को ढेर कर दिए। मुठभेड़ स्थल से एके-47 राइफल, दो एके मैगजीन, 57 एके राउंड, दो पिस्तौल, तीन पिस्तौल मैगजीन और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है ।

इससे पहले, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें विभिन्न राज्यों के पर्यटक शामिल थे। इस हमले के बाद, सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। बारामूला में हुई मुठभेड़ इस बात का संकेत है कि आतंकवादी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन सुरक्षाबलों की तत्परता और साहसिक कार्रवाई से उनकी साजिशों को नाकाम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध के पीछे जो लोग भी हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा, “प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जा रही है। इस जघन्य अपराध के पीछे जो लोग भी हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।”