भोपाल: कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के देहांत पर मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसे लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन की ओर से सभी संभागायुक्त और सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत राज्य में 22 और 23 अप्रैल को दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा। पोप के अंतिम संस्कार के दिन भी राजकीय शोक रहेगा। राजकीय शोक की इस अवधि में राज्य में सभी भवनों पर जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस अवधि में कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
Breaking
- रांची से गिरफ्तारी, अमरपुर डबल मर्डर के मुख्य शूटर सचिन का एनकाउंटर!
- ₹2 हजार के लालच में बना हथियारों का कुरियर! 5 पिस्टल-10 मैगजीन के साथ मुंगेर पुलिस ने दबोचा । Bihar News
- पेट दर्द से तड़पता रहा मजदूर, अस्पताल नहीं भेजा; इलाज में देरी से मौत, झारखंड इस्पात पर सवाल
- शादी के 15 साल बाद पति बना हैवान! कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या, घर में दफनाया | ऐसे खुला खौफनाक कांड
- Godda Jewellery Loot: गोड्डा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स से लाखों की लूट, फायरिंग कर फरार हुए बदमाश
- बिहारी दुल्हन के चक्कर में राजस्थानी दूल्हे के उड़ गए लाखों! एक रात की शादी, सुबह दुल्हन फरार
- पति-पत्नी का ‘खौफनाक कारोबार’! घर में बनती थी पिस्टल, रामगढ़ एसपी के खुलासे ने उड़ाए होश
- 21 साल, तीन शादियां और खून से लथपथ शव! पाकुड़ की मारुति मरांडी की मौत ने खड़े किए कई सवाल
Saturday, July 11
