Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जमशेदपुर सेक्स रैकेट खुलासा: उलीडीह ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चार महिलाएं गिरफ्तार मोटर पंप चोरी के शक में मौत: क्या रांची का यही न्याय है? खूँटी में मशाल जुलूस: आदिवासी समाज ने सोमा मुंडा हत्याकांड पर आवाज उठाई” Manika Four Lane Road Dispute: सर्विस रोड की मांग पर दलित परिवारों पर केस, राजनीति गरमाई "स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: पीएम मोदी बोले- 'युवा अब केवल नौकरी नहीं ढूंढ रहे, बल्कि समस्याओं का हल... AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला: 'गरीबों का मकान तोड़ने के लिए जनता ने नहीं दिया वोट', मेयर रेखा गुप्ता क... BJP New President: 20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया 'शिखर पुरुष'! नितिन नबीन की ताजपोशी तय, जानें चु... "इंदौर में राहुल गांधी बनाम प्रशासन! दूषित पेयजल पीड़ितों के सम्मेलन को मंजूरी नहीं, क्या अब सड़कों प... बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिस की डायल-112 के बोनट पर चढ़ी लड़की, घंटों काटा बवाल; बेबस पुलिस वा... गूगल मैप के 'धोखे' वाली जगह पर अब बनेगा ₹140 करोड़ का पुल! बरेली हादसे से सबक लेकर सरकार का बड़ा फैस...

BJP की सरकार फुलेरा की पंचायत बन गई… पहले भी थे GPS लगे टैंकर, रेखा सरकार पर भड़की AAP

दिल्ली की बीजेपी सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. एक बार फिर से AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दो महीने पूरे होने पर लग रहा था कि बीजेपी कुछ बड़ा अनाउंस करेगी, कोई बड़ी योजना शुरू की जाएगी. नेता ने तंज करते कहा है कि ये बेहद हास्यास्पद है कि दो महीने के अंदर बीजेपी की सरकार फुलेरा की पंचायत बन गई है

रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP नेता ने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पार्टी के दिन रात झूठ बोलती है. उन्होंने साल 2015 की एक अखबार की रिपोर्ट दिखाते हुए कहा है कि टैंकर में GPS लगे हुए थे, जल बोर्ड के अंदर उन्हें मॉनिटर कर सकते थे, 2023, 2024 में भी GPS लगे हुए थे.

‘बयानबाजी और हेडलाइंस के लिए काम किया जा रहा’

रेखा सरकार पर निशाना साधते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस साल मुख्यमंत्री कहती हैं कि हमने GPS लगे टैंकर की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि कोई इतना झूठ कैसे बोल सकता है. नेता ने कहा कि सरकार कहती है कि 1111 टैंकर शुरू किए. उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ बयानबाजी और हेडलाइंस के लिए काम किया जा रहा है.

बजट को लेकर AAP का सरकार पर निशाना

इसके साथ ही उन्होंने बजट को लेकर भी सरकार को घेरा. AAP नेता ने कहा कि इन्होंने एक लाख करोड़ बजट दिया जो झूठा है. उन्होंने कहा कि जितना रेवेन्यू आएगा उसको एड करके बजट बनाया जाएगा, लेकिन दिल्ली सरकार ने पहले एक लाख का बजट तय कर लिया और फिर उसके हिसाब से उसे रेवेन्यू में डिवाइड कर दिया. नेता ने कहा कि सरकार ऐसे नहीं चलती है.

‘बीजेपी ने लोगों को पानी के लिए मोहताज कर दिया’

AAP नेता सौरभ भारद्वाज बीजेपी को नॉन सीरियस सरकार बताया. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने यहां के लोगों को पानी के लिए मोहताज कर दिया. उन्होंने कहा कि राजधानी में ऐसे कई इलाके हैं जहां टैंकरों से पानी जाता है. इसके लिए एक हजार टैंकरों की जरूरत पड़ती है, लेकिन आज इन टैंकरों पर आश्रित लोग प्यासे मर रहे हैं क्यों कि सरकार ने पूरी दिल्ली के टैंकर बुराड़ी बुला लिए.

‘लोगों को बेवकूफ बना रही है सरकार’

उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली में मजाक चल रहा है. सरकार को काम करना चाहिए, कुछ अच्छा करना चाहिए नौटंकी करने की क्या जरूरत है. नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार के 2 महीने हो गए लेकिन उनके पास ऐसा एक भी काम नहीं है दिखाने के लिए जो सरकार ने किया हो. उन्होंने कहा कि सरकार जनता को बेवकूफ बनाकर उन्हें परेशान कर रही है. पैसे बर्बाद कर रही है, लेकिन काम नहीं कर रही है.