Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

पुलिस की सख्त कार्रवाई, बाहरी राज्यों से असला लाकर सप्लाई करने वाले 4 काबू

मोगा : बाहरी राज्यों से असला लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले गिरोह को बेनकाब करते हुए मोगा पुलिस ने 4 व्यक्तियों को काबू करके उनसे भारी मात्रा में असला बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अजय गांधी ने बताया कि डी.एस.पी. (डी.) सुखअमृत सिंह के नेतृत्व में जब सी.आई.ए. स्टाफ मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह तथा सहायक थानेदार अशोक कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान बस अड्डा लौहारा मेन हाइवे मोगा-कोटईसे खां रोड पर जा रहे थे, तो उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि सुखपाल सिंह उर्फ सुख निवासी गांव हरियाओ, हरप्रीत सिंह हैरी निवासी गांव गंढूआ, संपूर्ण कल्याण उर्फ शैंटी निवासी सुंदर नगर कोटईसे खां तथा दलजीत सिंह उर्फ पारस मोगा रोड कोटईसे खां के पास नाजायज असले हैं। वह बस अड्डा गांव वरे मेन हाइवे मोगा-कोटईसे खां पर खड़े हैं और किसी का इंतजार कर रहे हैं। यदि छापामारी की जाए, तो वह असले सहित काबू आ सकते हैं, जिस पर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ थाना कोटईसे खां में असला एक्टके तहत मामला दर्ज करने के बाद बताई गई जगह पर छापामारी की, तो चारों कथित आरोपियों को जा दबोचा और उनके पास से 2 देसी पिस्तौल 32 बोर, 3 मैगजीन 32 बोर तथा 6 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामदकिए हैं।

पुलिस द्वारा काबू कथित आरोपी सुखपाल सिंह उर्फ सुख से की गई पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बस अड्डा गांव वरे के पास छुपाकर रखे गए एक देसी पिस्तौल 32 बोर समेत मैगजीन तथा एक कारतूस बरामद किया गया। सी.आई.ए. प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने पूछताछ करने पर बताया कि कथित आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। उन्होंने कहा कि पूछताछ दौरान यह पता चला है कि कथित आरोपी मध्य प्रदेश से असला लेकर आए थे और जिसे उन्होंने आगे सप्लाई करना था। उन्होंने यह भी बताया कि सुखपाल सिंह सुख के खिलाफ पहले भी पटियाला तथा थाना मैहना में अलग-अलग धाराओं के तहत 5 मामले दर्ज हैं औरवह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। उन्होंने कहा कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उक्त नाजायज असले की सप्लाई का धंधा कब से करते आ रहे हैं और उनके किसी गलत तत्वों के साथ संबंध तो नहीं। जल्द ही अहम सुराग मिलने की संभावना है।