Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- 'ये सब गैर-BJP समर्थक', क्या BJP को होगा नुक... बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक य... मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी ... UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके... प्रदूषण की मार… अगले आदेश तक दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानें ... BJP की 'युवा' रणनीति! पंकज चौधरी और नितिन नबीन जैसे चेहरों के साथ तैयार की सेकंड लीडरशिप, आधे से अधि... पंजाब में दहला मोहाली! कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, आयोजक की मौत, खिलाड़ी घायल, क्या... दुमका में दो बुजुर्ग महिला की मौत, अलाव तापने के क्रम में आग के हुए शिकार धनबाद में मानव की खोपड़ी मिलने से दहशत, जांच में जुटी पुलिस

US मार्शल के साथ बेड़ियों में तहव्वुर राणा, सामने आई NIA को सौंपने की तस्वीर

तहव्वुर राणा को भारत लाया जा चुका है. अब उसके बेड़ियों में जकड़े जाने की तस्वीर सामने आई है. दरअसल, ये तस्वीर उस वक्त की है जब अमेरिकी मार्शल राणा को NIA को सौंप रहे थे. NIA के राणा को UAPA के तहत गिरफ्तार किया है. तहव्वुर राणा 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है. इस पर आरोप है कि इसी ने मुंबई आतंकी हमले की साजिश रची थी. तहव्वुर डेविड कोलमैन हेडली का करीबी सहयोगी है.

भारत लाने के बाद उसे देर रात पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. बंद कमरे में सुनवाई हुई. रात करीब 2 बजे कोर्ट ने तहव्वुर राणा को 18 दिन की रिमांड पर भेज दिया. कोर्ट में एनआईए ने 20 दिनों की हिरासत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 18 दिनों की हिरासत दी है. अब तहव्वुर से 17 साल पुराने मामले में आज से पूछताछ शुरू होगी. मुंबई हमले में कुल 166 लोग मारे गए थे और 238 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

अगले 18 दिन NIA मुख्यालय में ही होगी पूछताछ

NIA की टीम अगले 18 दिनों तक तहव्वुर राणा से पूछताछ करेगी मुंबई आतंकी हमलों के पीछे की पूरी साजिश का पता लगा सके. NIA ने तहव्वुर राणा को UAPA के तहत किया गिरफ्तार है. NIA ने 11 नवंबर 2009 को केस दर्ज किया था. तहव्वुर राणा को कैदी की ड्रेस में अमेरिका से भारत लाया गया. गुरुवार देर शाम पालम एयरपोर्ट पर राणा का प्लेन लैंड किया. प्लेन से बाहर आने के बाद NIA ने उसे गिरफ्तार किया. पालम एयरपोर्ट के अंदर ही तहव्वुर राणा की मेडिकल जांच कराई गई. अरेस्ट मेमो पर भी हस्ताक्षर कराए गए.