Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

चीन के साथ काट रहे केक तो बर्बाद कर देगा ट्रंप टैरिफ… लोकसभा में राहुल गांधी का हमला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चीन (LAC) और अमेरिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा, यह सभी जानते हैं कि चीन हमारे क्षेत्र के 4 हजार वर्ग किलोमीटर पर बैठा है. साथ ही उन्होंने कहा, पीएम चीन को खत लिख रहे हैं और हमें इसकी जानकारी तक नहीं है. वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी ने अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर भी सवाल उठाए हैं.

एलओपी राहुल गांधी ने कहा, मैं हैरान था कि हमारे विदेश सचिव चीन के एंबेसडर के साथ केक काट रहे थे. 20 जवान शहीद हुए थे उनकी शहादत की सेलिब्रेशन हो रही है. केक काट कर, हम हालात के सामान्य होने के खिलाफ नहीं है. मगर हालात सामान्य होने से पहले यथास्थिति (Status Quo) होनी चाहिए, हमारी जमीन हमें वापस मिलनी चाहिए. साथ ही कहा, यह मेरी जानकारी में भी आया है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने चीनियों को पत्र लिखा है, हमें यह बात अपने लोगों से नहीं बल्कि चीनी राजदूत से पता लग रही है.

बर्बाद कर देगा ट्रंप टैरिफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दिया है. ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इसी को लेकर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, जहां एक तरफ आप चीन को 4 हजार स्क्वायर किलोमीटर दे चुके हो. वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका ने हमारे ऊपर 26 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. जो पूरी तरह से हमारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगा.

राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन से एक बार किसी ने कहा था विदेश नीति को लेकर आपका झुकाव लेफ्ट की तरफ है या राइट की तरफ तो इंदिरा गांधी ने जवाब दिया कि न तो मेरा झुकाव लेफ्ट की तरफ है न राइट की तरफ मैं भारतीय हूं और मैं स्ट्रेट रहती हूं.

सरकार से पूछे सवाल

राहुल गांधी ने चीन और अमेरिका को लेकर भारत सरकार से सवाल पूछे. उन्होंने सरकार से पूछा कि आप हमारे क्षेत्र को लेकर क्या कर रहे हो. वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ को लेकर पूछा, आप इस टैरिफ को लेकर क्या करने वाले हो.

वक्फ बिल को लेकर क्या कहा?

वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा में पास होने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, वक्फ (संशोधन) विधेयक एक हथियार है जिसका मकसद मुसलमानों को हाशिये पर धकेलना और उनके व्यक्तिगत कानूनों और संपत्ति अधिकारों को हड़पना है.

आरएसएस, बीजेपी और उनके सहयोगियों का संविधान पर यह हमला आज मुसलमानों पर लक्षित है, लेकिन भविष्य में अन्य समुदायों को निशाना बनाने की एक मिसाल कायम करता है.

कांग्रेस पार्टी इस कानून का कड़ा विरोध करती है क्योंकि यह भारत के विचार पर हमला करता है और अनुच्छेद 25, धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है.