Sunday, June 28

हिमाचल प्रदेश

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

जम्मू कश्मीर के डोडा में 22 जनवरी को ऑपरेशन पर जाने के दौरान जवानों का सैन्य वाहन 200 फिट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए. इन शहीद जवानों में एक झारखंड के रांची के वीर सपूत अजय लकड़ा भी शामिल थे. रांची के तिरिल बस्ती के लाबेद गांव … Read more

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद मंगलवार को भारी तबाही हुई. इस घटना में 41 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं. इसका असर रेलवे पर भी पड़ा है. इस घटना के बाद कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं कई ट्रेनों का रूट चेंज करने का फैसला लिया गया है. यही नहीं कुछ ट्रेनों को बीच स्टेशनों से शुरू करने का फैसला भी लिया गया है. जम्मू-कश्मीर में कठुआ- माधोपुर पंजाब के बीच रेल यातायात फिलहाल रोक दिया गया है. तबाही के बाद कुल 38 ट्रेनें शुक्रवार के लिए कैंसिल कर दी गई हैं. […]

जम्मू संभाग में बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है. इसका असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है. रेलवे ने 58 ट्रेनें रद्द कर दी हैं. इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, और अन्य राज्यों को जोड़ने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं. ट्रेनों के रद्द होने से जम्मू और कटरा स्टेशनों पर हजारों यात्री फंस गए हैं. रेलवे ने यात्रियों की सहायता के लिए जम्मू, कटरा, पठानकोट और दिल्ली स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं. इस बीच, विमान कंपनियों ने मांग बढ़ने के साथ ही जम्मू से लखनऊ और अन्य शहरों के हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी कर […]

बारिश-बाढ़ और भूस्खलन ने देश के पांच राज्यों में भारी तबाही मचाई हुई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और भूस्खलन से मृतकों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है. वहीं, हिमाचल में बारिश और भूस्खलन से 10 जिलों में 584 सड़कें बंद हैं. पंजाब के स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. यूपी के 17 जिलों के 688 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के चार जिलों में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से पांच लोगों की मौत हो गई. जम्मू-कश्मीर में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से […]

जम्मू-कश्मीर में एक तरफ जहां मौसम का कहर देखने को मिला. लोग परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में घुसपैठ की कोशिश के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है. इसके अलावा कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया. सेना ने गुरुवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया है. इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए हैं. 2 आतंकी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी सेना […]

जम्मू-कश्मीर में बीते दिन तेज बारिश और बादल फटने के कारण तबाही मच गई. इस घटना में 32 लोगों की मौत हो गई. पीएम मोदी से हर नेता ने इस घटना पर शोक जाहिर किया है. घटना के बाद से ही कई टीमें राहत और बचाव का काम कर रही हैं. सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया, इसके साथ ही उन्होंने टीमों को काम तेज करने का आदेश दिया. पूरे हादसे को लेकर उन्होंने कहा कि मौसम की जानकारी रहते हुए भी कुछ नहीं किया गया. इस बारे में हम बाद में बात करेंगे फिलहाल लोगों […]

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मानसूनी बरसात ने कहर ढाया हुआ है. बारिश की वजह से प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर भारी बरसात की वजह से भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने से दुकानें बह गईं, इमारतें ढह गईं. हाईवेज से संपर्क कट गया. यहां तक की आवासीय इलाके पानी में डूब गए. अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में 25 अगस्त की शाम से 12 बार अचानक बाढ़ आई. दो बड़े भूस्खलन हुए और एक बार बादल फटा. लाहौल-स्पीति जिले […]