Sunday, June 28

हिमाचल प्रदेश

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

जम्मू कश्मीर के डोडा में 22 जनवरी को ऑपरेशन पर जाने के दौरान जवानों का सैन्य वाहन 200 फिट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए. इन शहीद जवानों में एक झारखंड के रांची के वीर सपूत अजय लकड़ा भी शामिल थे. रांची के तिरिल बस्ती के लाबेद गांव … Read more

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ से भीषण तबाही मची है. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घोषणा की है कि त्रिपुरा सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत कामों में सहयोग के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी. सीएम माणिक साहा ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बातचीत की और वहां के लोगों के लिए अपना समर्थन जताया. 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं तेजी से बढ़ी […]

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हजरतबल दरगाह में बीते शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद के मौके पर अशोक स्तंभ वाली एक नवनिर्मित शिलापट्ट को कुछ लोगों ने तोड़ दिया. जिसके बाद विवाद उत्पन्न हो गया है. इस बीच पुलिस ने हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष ने की घटना की निंदा अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जो इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरख्शां अंद्राबी ने तोड़फोड़ की निंदा की और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने […]

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से एक बड़ा मामला सामने आया है. शुक्रवार शाम हजरतबल दरगाह में बवाल हो गया. दरगाह में लगे अशोक चिन्ह को लोगों ने तोड़ दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हजरतबल दरगाह पर भीड़ ने दरगाह में संगमरमर पर उकेरे गए अशोक चिन्ह को तोड़ दिया. भीड़ के अनुसार, आकृतियां गढ़ना इस्लामी रिवाजों के विरुद्ध है. बता दें कि संगमरमर का पत्थर हाल ही में दरगाह के नवीनीकरण के लिए लगाया गया था. जानकारी के मुताबिक, ईद-ए-मिलाद के अवसर पर हजरतबल दरगाह में लगे अशोक चिन्ह को लेकर लोगों में नाराजगी […]

जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बाढ़-बारिश के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हैं. ऐसे में लोगों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच रियासी जिले के कटरा से एक खबर सामने आई है, जिसमें एक शख्स की शादी होनी थी, वो रामबन जिले के बनिहाल पहुंचना चाहता है. लेकिन राजमार्ग होने की वजह से दूल्हा और उसके परिवार के लोग परेशान दिखे. इस दौरान वंदे भारत ट्रेन से दूल्हा बारात को लेकर पहुंचा. इस दौरान परिवार के लोगों ने वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए पीएम मोदी का […]

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हाल की भारी बारिश और बाढ़ को लेकर गंभीर चिंता जताई है. मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि हमने अभूतपूर्व बारिश और बाढ़ देखी है और इस पर राज्यों से जवाब मांगा है. CJI ने टिप्पणी की कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स में हिमाचल में बाढ़ के दौरान बड़ी संख्या में लकड़ी के लठ बहते हुए दिखाए गए. कोर्ट ने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है और तीन हफ्तों के भीतर राज्यों से जवाब दाखिल […]

जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी में हुए लैंडस्लाइड के कारण दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित उनके दो रिश्तेदारों की मौत हो गई. वहीं, इस हादसे दो बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 16 लोगों का जत्था एक साथ बुराड़ी से माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए निकला था, जिसमें से करीब 6 लोगों की यह आखिरी यात्रा बन गई. बुराड़ी के केशव नगर कॉलोनी में रहने वाला एक परिवार और उनके रिश्तेदार […]