Sunday, June 28

हिमाचल प्रदेश

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

जम्मू कश्मीर के डोडा में 22 जनवरी को ऑपरेशन पर जाने के दौरान जवानों का सैन्य वाहन 200 फिट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए. इन शहीद जवानों में एक झारखंड के रांची के वीर सपूत अजय लकड़ा भी शामिल थे. रांची के तिरिल बस्ती के लाबेद गांव … Read more

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. यह सिलसिला दो सितंबर यानी मंगलवार को भी जारी रहा. लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से मकान ढहने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई. साथ ही प्रदेश में चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 1,337 सड़कें बाधित हो गईं. स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और किन्नौर जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि, ऊना और बिलासपुर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया […]

जम्मू-कश्मीर में बारिश कहर बनकर बरस रही है. अब तक बादल फटने और भूस्खलन जैसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई. कटरा में भी भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा को लगातार 7वें दिन भी स्थगित रही. वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में कई लोगों की मौत हो गई थी और साथ ही कटरा में सैकड़ों श्रद्धालु फंस गए थे, जो अभी तक कटरा में फंसे हुए हैं. ऐसे में कटरा होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन कटरा में फंसे हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं की मदद के लिए आगे आया. 26 […]

हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है. लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राज्य में 1,281 सड़कें बंद हो गई हैं, जिनमें चार राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं. इस तबाही से प्रदेश में 3,560 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं, राज्य सरकार ने अब पूरे हिमाचल को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है. शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 76 वर्षों में सबसे ज़्यादा बारिश वाला अगस्त महीना रहा. इस महीने 431.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1949 के बाद से सबसे ज़्यादा […]

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. भूस्खलन और बादल फटने की कई घटनाएं अब तक सामने आ चुकी हैं. इन घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गई. वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में भी कई लोगों की जान चली गई थी. कई लोग इस घटना में घायल हुए. हादसे के बाद वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी गई है. क्योंकि हालात अभी सुधरे नहीं हैं. रोज भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं. अब भी कटरा में रविवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है. आसमान से बरस रही […]

जम्मू बाढ़ की चपेट में है. बाढ़ के कारण यहां लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. इसी बीच जम्मू में एक शख्स ने बाढ़ के बीच फंसे एक बछड़े की जान बचाई. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो दिल को छू लेने वाला है. वीडियो में शख्स को बछड़े की जान बचाते हुए देखा जा सकता है. शख्स ने ठंड से कांपते हुए एक बछड़े को प्लास्टिक में लपेटकर कंधे व पीठ पर लादा और लेकर चला गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो को नरिंदर सिंह […]

पहाड़ी राज्यों पर बारिश आफत बनकर बरस रही है. बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाओं में अलग-अलग राज्यों में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है. जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को भारी बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही हुई. कई नदियां उफान पर हैं. अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के आशियाने उजड़ गए हैं. 700 से ज्यादा घर बह गए हैं. वहीं घटना में 45 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ अभी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. ऐसे में जम्मू क्षेत्र के सभी स्कूलों को 30 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. भारी बारिश और बाढ़ […]