Friday, June 26

विदेश

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

नेपाल में सरकार के खिलाफ जारी हिंसक प्रदर्शन के दूसरे दिन सरकार और सिस्टम दोनों फेल होते दिख रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू में सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. प्रदर्शनकारी नेपाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आर्थिक मंदी के मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को प्रदर्शनकारियों के दबाव में सरकार ने सोशल मीडिया ऐप्स पर लगा बैन हटा दिया था. सरकार ने प्रदर्शनकारियों से हिंसा छोड़ने और बातचीत की अपील की है. हालांकि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार इस्तीफा दे और अंतरिम सरकार का गठन हो. प्रदर्शनकारी […]

नेपाल में हजारों Gen-Z लड़के-लड़कियों ने काठमांडू समेत कई शहरों में प्रदर्शन किया. यह लोग सोशल मीडिया पर बैन, भ्रष्टाचार और आर्थिक मंदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रधानमंत्री केपी ओली की सरकार ने 4 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, वॉट्सऐप, रेडिट और X जैसे 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन लगा दिया था. नेपाल सरकार का कहना है कि बैन तभी हटेगा, जब ये कंपनियां नेपाल में अपना ऑफिस खोलें, सरकार से रजिस्टर हों, शिकायत सुनने वाले लोग रखें और गड़बड़ी रोकने के लिए सिस्टम बनाएं. सरकार का कहना है कि टिकटॉक और वाइबर ने सरकार की बात […]

रूस ने रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित मंत्रिपरिषद भवन पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं. इसके बाद मंत्रिपरिषद भवन की छत से धुआं उठते देखा गया. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं. इस इमारत में मंत्रियों के घर और कार्यालय दोनो हैं. रूसी हमलों में एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हुई, 18 लोग घायल हैं. रूस ने कीव में बड़े पैमाने पर मिसाइलें दागी हैं. राजधानी में सरकारी मुख्यालय समेत कई रिहायशी इमारतों में आग लगी है. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले की शुरुआत शहर पर ड्रोन हमलों से […]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर पिछले कुछ दिनों से बदले- बदले नजर आ रहे हैं. भारत पर टैरिफ लगाने के बाद वे पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बता रहे हैं और दूसरी तरफ उनकी तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ा हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब ट्रंप की तारीफों का जवाब दिया है. पीएम मोदी ने ट्रंप की भारत-अमेरिका संबंधों पर पॉजिटिव बयानों की तारीफ की है. पीएम मोदी ने कहा कि वह ट्रंप की भावनाओं की गहराई से कद्र करते हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और […]

भारत में इस समय कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित दिल्ली में भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं. हर तरफ अफरा-तफरी है और लोग बारिश के कहर से परेशान हो गए हैं. जहां भारत में पड़ रही यह मूसलाधार बारिश मुसीबत बना रही है. वहीं, हाल ही में एक रिसर्च सामने आई है जो बताती है कि अमेजन के जंगलों में बारिश क्यों धीरे-धीरे कम होती जा रही है. अमेजन का जंगल दुनिया का सबसे बड़ा ट्रॉपिकल जंगल है. यह दक्षिण अमेरिका के 9 देशों में फैला हुआ है ब्राजील, […]

चीन की राजधानी बीजिंग बुधवार को इतिहास और ताकत दोनों का गवाह बनी. यहां दूसरे विश्व युद्ध में जापान की हार के 80 साल पूरे होने पर भव्य विक्ट्री डे परेड आयोजित हुई. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने थियानमेन चौक पर परेड की सलामी ली और कहा कि चीन किसी धमकी से नहीं डरता, हमेशा आगे बढ़ता है और अपने सैनिकों का सम्मान करना जानता है. इस मौके पर चीन ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया. खास बात यह रही कि मंच पर शी जिनपिंग के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन भी […]