Friday, June 26

विदेश

🪳 “कॉकरोच जनता पार्टी” का नया चुनावी मेनिफेस्टो — “न सड़क चाहिए, न पानी — बस करोड़ी  में  सब्सक्राइबर दिला दो भाई!” देश की…

Read More

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ भड़के युवाओं का आंदोलन अचानक राजनीतिक तूफान बन गया. महज दो दिन में ही हालात इतने बिगड़े की प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा. अब पूरा नेपाल सेना के कंट्रोल में है. 17 साल पहले नेपाल ने राजशाही से लोकतंत्र की ओर कदम बढ़ाया था, लेकिन आज वहां फिर राजशाही वापसी की मांग गूंजने लगी है. लेकिन यह सिर्फ नेपाल की कहानी नहीं है. दुनिया के कई लोकतांत्रिक देश भी पिछले एक साल में कमजोर हुए हैं. स्टॉकहोम स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस (IDEA) की रिपोर्ट […]

नेपाल में बीते कुछ दिनों से हालात काफी उग्र बने हुए हैं. युवाओं के प्रदर्शन ने सिर्फ दो दिन में ही सत्ता की नींव हिला दी. दबाव इतना बढ़ा कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा. इस्तीफे के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. कोई कह रहा था कि ओली दुबई चले गए हैं, तो कोई यह दावा कर रहा था कि वे चीन में हैं. लेकिन अब खुद केपी शर्मा ओली ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ किया है कि वे न दुबई गए हैं, न चीन, बल्कि फिलहाल शिवपुरी में नेपाली सेना […]

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ा आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है. राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में भड़की हिंसा में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालात काबू से बाहर होते देख नेपाली सेना ने मंगलवार रात 10 बजे से देश की बागडोर अपने हाथ में ले ली. इस बीच सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि नेपाल का भविष्य फिलहाल किनके हाथ में होगा. क्योंकिसंसद भंग कर नए चुनाव कराने की मांग तेज होती जा रही है. फिलहाल नेपाल का […]

नेपाल में हालिया विरोध प्रदर्शन के बाद अब फ्रांस की सड़कों पर भी गुस्से की आग भड़क उठी है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ ब्लॉक एवरीथिंग नाम के नए आंदोलन ने बुधवार सुबह देशभर में हाईवे जाम कर दिए. जगह-जगह आगजनी, नारेबाजी और सड़कों पर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला. कई बसों को भी आग के हवाले कर दिया है. सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बावजूद राजधानी पेरिस समेत कई बड़े शहरों में हालात बिगड़ गए. यह बगावत ऐसे समय हो रही है जब फ्रांस की राजनीति पहले से ही संकट में है. संसद ने हाल ही में […]

नेपाल इस समय बड़े राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल से गुजर रहा है. सोशल मीडिया बैन और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है. हालात इतने बिगड़े कि मंगलवार रात से ही पूरे देश की कमान नेपाली सेना ने अपने हाथ में ले ली है. इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफे के बाद देश छोड़कर दुबई भाग गए हैं. दरअसल, एक नेपाली एयर होस्टेस ने एयरपोर्ट से वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि ओली काठमांडू से दुबई रवाना हो गए. यह वीडियो सोशल मीडिया […]

नेपाल में आज तीसरे दिन भी हालात गंभीर है. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद भी विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदर्शनकारी युवा संसद भंग करने और नागरिक नेतृत्व वाली सरकार की मांग पर अड़े हैं. हालात बिगड़ने पर सेना ने सीधे हस्तक्षेप किया है. नेपाल आर्मी चीफ जनरल अशोक राज सिग्देल ने जनता से संयम बरतने और संपत्तियों की रक्षा करने की अपील की है. आज राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल की मौजूदगी में प्रदर्शनकारी युवाओं और सेना के बीच औपचारिक बातचीत होनी है. मंगलवार रात शीतल निवास में सिग्देल और युवा प्रतिनिधियों के बीच […]