Author: Dainik State Desk

उत्तर प्रदेश की बस्ती के हर्रेया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में अजय सिंह उनपर लगे आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों को श्राप देते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, एक लड़के की 25 मार्च को मौत हो गई थी. घरवालों ने आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई. इसी मामले में एक अफवाह उड़ी कि विधायक पुलिस को सपोर्ट कर रहे हैं और प्राथमिकी दर्ज नहीं होने दे रहे हैं. इसके बाद विधायक ने अपनी सफाई दी. वीडियो में बीजेपी […]

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर होने वाली नमाज को लेकर सीधे तौर पर कहा है कि ये नहीं हो सकती है. साथ ही साथ उन्होंने सड़कों से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा पर भी अपनी बात रखी है. इसके अलावा वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर विरोध करने वालों को आड़े हाथ लिया है. सीएम ने वक्फ प्रॉपर्टी पर चंद लोगों का कब्जा बताया है और कहा है कि इन प्रॉपर्टीज के जरिए किसी भी गरीब मुसलमान का भला नहीं किया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सीएम […]

Read More