- रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, कोयला ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी भीषण टक्कर ,बैंड-ताशा पार्टी के 7 सदस्यों की मौत
- मुंबई में ठगी, पैसा पहुंचा रामगढ़ के कुज्जू! 20% कमीशन वाले साइबर नेटवर्क का बड़ा खुलासा
- अग्निकांड के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा सवाल: रामगढ़ के संस्थान और प्रतिष्ठान कितने सुरक्षित? दैनिक स्टेट की पड़ताल में सुरक्षा व्यवस्था होगी बेनकाब
- 13 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, धनबाद के कालूबथान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- NEET में नया ‘ड्रीम गैंग’! डॉक्टर बनाने का सपना बेचकर करोड़ो की वसूली, 30 गिरफ्तार
- लोहरदगा में अंधविश्वास के कारण रुका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने शव को दिया कंधा
- खूंटी जंगल में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुआ PLFI कमांडर श्रवण दास, 7 उग्रवादी गिरफ्तार
- नापी में छल, मुआवजा घटा-बढ़ा, सालों बाद भी खाली हाथ — रामगढ़ के पश्चिम बोकारो की दर्दनाक विस्थापन कहानी
Author: Dainik State Desk
तेलंगाना में चलती ट्रेन के टॉयलेट में एक लड़की से कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने राजकीय रेलवे पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक पीड़िता का सहयात्री था. घटना तीन अप्रैल की सुबह की है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है. घटना की जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने परिजनों के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी. गुरुवार की सुबह वह ट्रेन के टॉयलेट में गई थी. […]
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की कैंची से वार कर हत्या कर दी. इसके बाद खुद दौड़कर तीसरी मंजिल पर गया और छलांग लगा दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. बुजुर्ग कपल के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी. इसके बाद जब पत्नी मोबाइल देख रही थी और घर कोई नहीं था तो पति ने कैंची से पत्नी की हत्या कर दी. ये मामला इंदौर के अन्नपूर्णा रोड स्थित सिल्वर पैलेस कॉलोनी से सामने आया है, जहां रहने वाले 70 वर्षीय ताराचंद खत्री ने पहले पत्नी […]
काशी में नवरात्र पर साढ़े तीन सौ साल पुरानी अद्भुत परंपरा देखने को मिली, जिसमें नगर वधुएं बाबा मसान नाथ को अपनी नृत्यांजलि अर्पित करती हैं. धधकती हुई चिताओं के बीच ये प्रस्तुति होती हैं. जिसमें ये मान्यता भी सही साबित होती नजर आती है कि काशी में मृत्यु भी एक उत्सव है. नवरात्र की सप्तमी को शाम में बाबा महाश्मशान नाथ को समर्पित नगर वधुओं का नृत्य-संगीत देख हर कोई अचंभित हो जाता है. दरअसल नगर वधुएं पहले स्वरंजली प्रस्तुत करती हैं, फिर शुरू होता है धधकती चिताओं के बीच घुंघरुओं की झंकार का सिलसिला. जिंदगी और मौत का […]
जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में रामनवमी मनाने पर रोक लगा दी गई है. यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह फैसला कई चीजों को ध्यान में रखकर लिया गया है. जादवपुर यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि पिछले साल रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर एबीवीपी और वामपंथी छात्रों के बीच झड़प हो गई थी और इससे पहले विश्वविद्यालय परिसर में कभी भी रामनवमी नहीं मनाया गया है. यूनिवर्सिटी कैंपस में रामनवमी मनाने के लिए छात्रों ने 28 मार्च को वाइस चांसलर ऑफिस को एप्लीकेशन दिया […]
महाराष्ट्र में राज ठाकरे की एमएनएस पार्टी की ओर से छेड़े गए मराठी वर्सेस अमराठी मुद्दे पर उद्धव ठाकरे के शिवसेना की एंट्री हो गई है. उद्धव ठाकरे के उत्तर भारतीय नेता एवं पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने इसको लेकर कई जगह पर पोस्टर लगवाए हैं. उन्होंने कहा कि हम मार से नहीं, बल्कि प्यार से मराठी सिखाएंगे. दरअसल, महाराष्ट्र में मराठी भाषा को बोलने और सीखने को लेकर राज ठाकरे की पार्टी का बैंक आंदोलन उग्र रूप दिखाई दिया. 30 मार्च को एमएनएस कार्यकर्ता पहले बैंक मैनेजर को फूल देते हैं. उसके बाद फिर चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा […]
गाजा के एक मुसलमानों को मारने के लिए इजराइल 3.5 लाख रुपया खर्च करेगा. दरअसल, इजराइल ने हथियार खरीदी को लेकर अमेरिका से नई डील की है. इस डील के तहत इजराइल को 8.8 बिलियन डॉलर (करीब 7500 करोड़ रुपए) के हथियार अमेरिका से मिलेंगे. अमेरिका ने इजराइल को यह हथियार गाजा में जारी संकट से निपटने के लिए दिया है. इजराइल और गाजा के संगठन हमास के बीच अक्टूबर 2023 से ही जंग जारी है. जंग में फिलिस्तीन के करीब 60 हजार मुसलमान मारे जा चुके हैं. अमेरिका ने इजराइल से खरीदे ये हथियार? अमेरिकी मीडिया ने बताया कि […]
बिहार के बेगूसराय में एक जीजा आया तो अपनी ससुराल में था. लेकिन यहां कुछ ऐसा कांड कर बैठा कि उसे जेल जाना पड़ गया. दरअसल, जीजा ने अपनी ही साली से रेप किया. साली ने यह बात परिजनों को बताई तो घर वालों ने थाने में तहरीर दी. पुलिस ने भी FIR दर्ज कर आरोपी के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया. जानकारी के मुताबिक, खगड़िया जिला का रहने वाला उमा रंजन पासवान बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ससुराल आया हुआ था. आरोप है उमा रंजन पासवान इसी दौरान पड़ोस की रहने वाली साली के घर […]
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चीन (LAC) और अमेरिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा, यह सभी जानते हैं कि चीन हमारे क्षेत्र के 4 हजार वर्ग किलोमीटर पर बैठा है. साथ ही उन्होंने कहा, पीएम चीन को खत लिख रहे हैं और हमें इसकी जानकारी तक नहीं है. वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी ने अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर भी सवाल उठाए हैं. एलओपी राहुल गांधी ने कहा, मैं हैरान था कि हमारे विदेश सचिव चीन के एंबेसडर के साथ केक काट रहे थे. 20 जवान शहीद हुए […]
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को बड़ा झटका दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी स्कूलों में 25,000 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती रद्द करने के कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा और कहा कि पूरी प्रक्रिया दूषित है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि व्यापक अनियमितताओं के कारण पूरी चयन प्रक्रिया को दोषपूर्ण घोषित करना सही है. हालांकि, SC ने स्पष्ट किया कि पहले भर्ती किए गए लोगों को अपनी नौकरी के दौरान प्राप्त वेतन वापस करने की आवश्यकता नहीं है. सु़प्रीम कोर्ट ने कहा कि नई चयन प्रक्रिया को […]
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कल लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पारित हो गया और आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है. इस विधेयक को जबरन पारित किया गया. हमारी पार्टी का रुख स्पष्ट है. यह विधेयक संविधान पर एक हमला है. वक्फ संशोधन बिल सिर्फ साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए है. यह भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है. ये देश को एक सर्विलांस स्टेट बना रहे. सीपीपी की आम सभा की बैठक में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार देश को रसातल में ले जा रही है, जहां संविधान […]
